पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे क्रिकेट विवाद देखने को मिले हैं, जिसने क्रिकेट जैसे जेंटलमैन गेम पर बदनुमा दाग लगाया है. क्रिकेट इतिहास में साल 2018 का जिक्र जब भी होगा तो उसमें कंगारू टीम के खिलाड़ियों का कृत जरूर आएगा. वही घटना जिसने पूरे विश्वक्रिकेट को झकझोर कर रख दिया था.
जी हां, हम बात कर रहे है बॉल टेंपरिंग वाली घटना के बारे में. बहराल, अब इस खेल को शर्मसार करने की एक और घटना क्रिकेट का जनक कहे जाने वाले इंग्लैंड से आई है.
दरअसल, इंग्लैंड में फॉली और हाइड के बीच हुए एक लोकल मैच में जेसन फोर्ड नाम के खिलाड़ी ने अंपायर के साथ झगड़ा किया और चोट पहुंचाई. जिसके बाद उस खिलाड़ी पर 17 मैचों का बैन लगा दिया गया है.

घटना बीते17 जुलाई की है जिसपर फैसला अब आया है. सजा के तौर पर इस खिलाड़ी को अब हैम्पशायर क्रिकेट लीग के पूरे सीज़न से बाहर रहना पड़ेगा.
आपको बता दें, मैच के दौरान फॉर्ड ने अंपायर से विरोधी टीम के बल्लेबाज़ के खिलाफ एलबीडब्लयू की अपील की लेकिन अंपायर ने इस अपील को नकार दिया. जिससे गुस्से में आकर फोर्ड ने अंपायर के मुंह पर जाकर सिर से टक्कर मार दी. जिससे अंपायर का दांत टूट गया और उनके मुंह से खून आने लगा. जिसके बाद मैदान पर पुलिस को बुलाया और इस मामले को शांत किया गया.
हालांकि इससे पहले फोर्ड को लेकर कोई भी इस तरह की घटना की जानकारी नहीं मिली. जिसकी वजह से उन्हें लाइफ बैन करने से रोक दिया गया.
लीग के चेयरमैन डेनिस एमिरी ने कहा, ‘वो इससे पहले कभी भी इस तरह की घटना में संलिप्त नहीं पाया गया है. जिसकी वजह से उन्हें लाइफटाइम बैन नहीं किया गया.’
The post अम्पायर का दांत तोड़ना इस क्रिकेटर को पड़ा महंगा, खत्म हो सकता है करियर appeared first on SportzWiki Hindi.