Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कबड्डी में भारत ने किया जीत से आगाज

जकार्ता
भारतीय पुरूष और महिला कबड्डी टीमों ने 18वें एशियाई खेलों में आज यहां जीत के साथ शुरूआत की जिसमें महिलाओं की टीम ने जापान को जबकि पुरूष टीम ने बांग्लादेश और श्रीलंका को शिकस्त दी। इंचियोन में हुए पिछले एशियाई खेलों में भारत की पुरूष और महिला टीमों ने स्वर्ण पदक जीता था। पुरूष ने श्रीलंका को ग्रुप एक के दूसरे मैच में 44-28 से हराया। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश को एकतरफ मुकाबला में 50-21 से हराकर विजयी शुरुआत की। एक अन्य एकतरफा मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप ए के शुरूआती मैच में 43-12 की आसान जीत दर्ज की।

महिला टीम कल थाईलैंड के खिलाफ खेलेगी जबकि पुरूष टीम का सामना दक्षिण कोरिया से होगा। जापान की टीम बिलकुल भी चुनौती पेश नहीं कर पाई और दोनों टीमों के बीच का अंतर शुरू से ही नजर आने लगा था। भारतीय महिला टीम की नजरें इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में खिताबी हैट्रिक पर टिकी हैं। भारतीय पुरूष टीम शुरू से ही इस टूर्नामेंट की स्वर्ण पदक जीतती रही है और इस बार भी उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया।