Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम मोदी ने हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी ध्यान चंद को अर्पित की श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों की सराहना की और लोगों से खेल और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। मोदी ने हॉकी के दिग्गज ध्यान चंद को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनकी जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मोदी ने अपने श्रृखंलाबद्ध ट्वीट में कहा, “राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खेल प्रेमियों को बधाई। हॉकी के असाधारण खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद जी को श्रद्धांजलि। मैं लोगों से खेल व फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता देने का आग्रह करता हूं, जो एक स्वस्थ भारत की ओर योगदान देगा।”

उन्होंने कहा, “मैं उन सभी को सलाम करता हूं जिन्होंने विभिन्न खेल आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी कड़ी मेहनत और संकल्प से कई उपलब्धियां दी हैं। यह साल हमारे खेल बिरादरी के लिए बहुत अच्छा रहा है, भारतीय एथलीट एशियाई खेल 2018 और राष्ट्रमंडल खेलों सहित विभिन्न टुर्नामेंटों में अग्रणी रहे हैं।”

The post राष्ट्रीय खेल दिवस पर पीएम मोदी ने हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी ध्यान चंद को अर्पित की श्रद्धांजलि appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.