पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान का प्रधानमंत्री बनाना तय हो गया है। वह कल यानि 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ ने लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।
शपथ ग्रहण के लिए पहुंचे सिद्धू

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पाकिस्तान पहुँच गए हैं। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए उन्हें इमरान खान की पार्टी के तरफ से बुलावा आया था।
मोहम्मद हाफिज ने किया सिद्धू का स्वागत

पकिस्तान का नया प्रधानमंत्री एक क्रिकेटर बनने जा रहा है। ऐसे में वहां के अन्य क्रिकेटरों में भी इस बात की काफी ख़ुशी है। इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद हाफिज ने पाकिस्तान पहुँचने पर नवजोत सिंह सिद्धू का ट्वीट डालकर स्वागत किया है। हफीज ने लिखा
“नवजोत सिंह सिद्धू का पाकिस्तान में स्वागत। यहां पाकिस्तान में आतिथ्य का आनंद लें, मानवता के लिए प्यार और शांति।”
Welcome to @sherryontopp to Pakistan
, enjoy the Great Hospitality here in Pakistan
![]()
, love & Peace for all humanity
— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) August 17, 2018
अन्य क्रिकेटरों को भी आया था बुलावा

सिद्धू के अलावा क्रिकेटरों में कपिल देव और सुनील गावस्कर को भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बुलावा आया था। लेकिन दोनों में जाने से मना कर दिया है। सुनील गावस्कर इंग्लैंड और भारत के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं और सीरीज का तीसरा मैच 18 अगस्त से खेला जाएगा। इसी दिन इमरान खान का शपथ ग्रहण भी है। ऐसे में उन्होंने जाने में असमर्थता जताई थी।
वहीं विश्वकप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने निजी कार्यों की वजह से हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया था। कपिल ने कहा
“कुछ जरूरी कामों की वजह से मैं वहां नहीं जा पाऊंगा। मुझ पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं है। मैं इमरान खान को इसके लिए बधाई देता हूं साथ ही ये कामना करता हूं कि दोनों देशों के बीच के संबंध बेहतर हों।
The post इमरान खान के शपथ ग्रहण में पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू तो मोहम्मद हाफिज ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.
, enjoy the Great Hospitality here in Pakistan
, love & Peace for all humanity 