Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेयरस्टॉ के खेलने पर उनकी चोटिल उंगली होगी निशाने पर: शमी

लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का कहना है कि अगर जॉनी बेयरस्टॉ चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए खेलते हैं, तो उनकी चोटिल उंगली भारतीय टीम के निशाने पर होगी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट मैच साउथहैम्पटन में 30 अगस्त से खेला जाएगा।
उल्लेखनीय है कि तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के 28 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ी की दाएं हाथ की बीच वाली उंगली पर चोट लग गई थी। उन्होंने साउथहैम्पटन में अपनी टीम के लिए चौथे टेस्ट मैच में शामिल होने की आशा जताई।

इस पर शमी ने कहा, “सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि हर तेज गेंदबाज बेयरस्टॉ की कमजोरी पर वार करना चाहेगा। आप जब कभी किसी बल्लेबाज की कमजोरी जान लेते हैं, तो आप उसी तथ्य पर काम करने की कोशिश करते हैं। हम निश्चित तौर पर बेयरस्टॉ की चोट पर वार करेंगे।”

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए तीन टेस्ट मैचों का स्कोर 2-1 से है। मेजबान टीम ने बढ़त बना रखी है। ऐसे में भारतीय टीम का लक्ष्य चौथे टेस्ट मैच को जीतकर इस स्कोर को 2-2 से बराबर करने का होगा।

The post बेयरस्टॉ के खेलने पर उनकी चोटिल उंगली होगी निशाने पर: शमी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.