इंटरनेट डेस्क। भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने शुक्रवार को एक रोमांचक मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-17, 21-19 से हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली इस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ने दूसरी बार विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। भारत की इस दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ने इसके साथ ही पिछले साल वैश्विक टूर्नामेंट के फाइनल में मिली हार का बदला चुका दिया है।
ENGvIND: रोमांचक स्थिति में पहुंचा पहला टेस्ट, जीत के लिए 84 रनों की जरूरत
विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद पीवी सिंधु और ओकुहारा के बीच ये रोमांचक मुकाबला 58 मिनट तक चला। अब इसके साथ ही विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधू ही एकमात्र भारतीय चुनौती बची हैं। भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और बी साई प्रणीत क्वार्टर फाइनल में हारकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से हो गए। भारत की ये बैडमिंंटन खिलाड़ी साल 2013 और 2014 में इस विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपने नाम कर चुकी है।
भारत की इस दिग्गज बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी का फाइनल में पहुंचने के लिए शनिवार को जापान खिलाड़ी अकाने यामागुजी से मुकाबला होगा। 25 साल की इस हैदराबादी खिलाड़ी और जापान की यामागुजी के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए है। इस दौरान भारत की स्टार ने सबसे ज्यादा 6 मैच जीते है। वहीं, जापान की बैडमिंटन खिलाड़ी ने मात्र 4 बार ही इस भारतीय को हराने में कामयाबी हासिल की है।
गेल ने विराट के लिए ये क्या कह डाला, चौंक जाओंगे जानकर
वहीं, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिश्रित युगल के एक मैच में अश्विन पोनप्पा और सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी भी इस प्रतियोगिता से बाहर हो गए है। मिश्रित युगल में खेले गए इस मैच में इन दोनों खिलाड़ियों को चीन के झेंग सिवेइ और हुआंग याकियोंग ने शानदार टक्कर दी। चीन के झेंग सिवेइ और हुआंग याकियोंग ने इस जोड़ी को 17-21, 10-21 से हरा दिया।