Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों समेत न्यूज़ीलैंड के इस खिलाड़ी ने किया आवेदन

अभी तक महिला टीम को उभरते हुए देखा जा रहा है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे शानदार प्रदर्शन किया है. इस टीम ने दो बार विश्वकप फ़ाइनल में जगह बनाई है. आज के समय में इस टीम को बेहतर कोच की आवश्यकता है. जिसके लिए आवेदन किये जा चुके है.

महिला महिला क्रिकेट टीम में कोच के पद भरने के लिए आवेदन किए गए है. इस पद के लिए अभी तक कुल 20 आवेदन किए गए हैं. इसमें देश और विदेश के पूर्व खिलाड़ियों ने आवेदान दिए हैं. इस सभी लोगों का कोच के पद के लिए इंटरव्यू शुक्रवार को मुंबई में होगा. इस महिला क्रिकेट टीम के कोच के लिए कोच के रेस में भारतीय क्रिकेट टीम के कई पूर्व खिलाड़ी सामिल है. इस पद के लिए पूर्व स्पिनर सुनील जोशी, रमेश पोवार इनके आलावा न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं.

इस पद के लिए कुल इतने हुए आवेदन

 

इस पद के लिए और भी कई लोगो ने आवेदन किया है. उसमे भरतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर अजय रात्रा और विजय यादव, तो वही पूर्व महिला कप्तान ममता माबेन और सुमन शर्मा का भी इंटरव्यू होगा .

सुमन शर्मा असिस्टेंट कोच पद संभाल चुकी हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की खिलाड़ी मारिया फाहे ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है. इन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से खेलते हुए दो टेस्ट और 51 वनडे मैच खेले हैं.

ये खिलाड़ी माने जा रहे है प्रबल दावेदार

 

अभी तक इस पद का प्रबल दावेदार जोशी ओर पोवार को माना रहा है. पोवार ने अपने अंतर्राष्ट्रीय कैरियर में दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं. तो वही तुषार अरोठे विवादों के चलते मैच से बाहर किये गए थे लेकिन वह अंतरिम का पद संभाल रहे थे.

इस खिलाड़ी को नजरअंदाज करना होगा मुश्किल

इस पद के लिए जोशी के अनुभव की अनदेखी करना मुश्किल होगा. क्योंकि इस खिलाड़ी ने अपने कैरियर में 15 टेस्ट मैच और 69 वनडे मैच खेले हैं. और अभी हाल ही में इस खिलाड़ी ने

ये बड़ी हस्तियाँ करेंगी इन्टरव्यू

बांग्लादेश जैसी टीम को कोचिंग दे चुका हैं. यह खिलाड़ी जम्मू कश्मीर, असम और हैदराबाद का कोच रहा है. इस कोच के पद के लिए  बीसीसीआई के क्रिकेट परिचालन महाप्रबंधक सबा करीम, सीओए सदस्य डायना इडुल्जी और कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी इंटरव्यू करेंगे.

The post महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए दिग्गज भारतीय क्रिकेटरों समेत न्यूज़ीलैंड के इस खिलाड़ी ने किया आवेदन appeared first on SportzWiki Hindi.