Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फिटनेस की वजह से इंग्लैंड दौरे से बाहर होने वाले अम्बाती रायडू ने अब किया अपना दर्द बयां, कही ये बात

इसी वर्ष आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले अम्बाती रायडू को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था. मगर यो यो टेस्ट पास ना कर पाने की वजह से रायडू टीम से बाहर हो गए. रायडू इस बात से काफी निराश हैं और वह अब दोबारा टीम में जगह बनाने की ओर देख रहे हैं.

हालांकि अब रायडू ने यो यो टेस्ट पास कर लिया है. वह मौजूदा समय में खेली जा रही फर्स्ट क्लास सीरीज में टीम इंडिया ए की ओर से खेल रहे हैं. गुरुवार को रायडू ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलते हुए शानदार नाबाद 62 रनों की पारी खेली.

फिटनेस बेंचमार्क से खुश हैं रायडू 

गुरुवार को अम्बाती रायडू ने एक इन्टरव्यू के दौरान कहा ”मैं खुद से निराश हुआ था कि मैं यो यो टेस्ट पास नहीं कर सका. परीक्षण अनिवार्य होने के फैसले के खिलाफ मेरे पास कुछ नहीं है. सभी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को एक निश्चित फिटनेस लेवल रखना है. मुझे खुशी है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के लिए एक निश्चित फिटनेस बेंचमार्क है”

रायडू टीम इंडिया में दोबारा चयन के लिए इंतजार कर रहे हैं. जबकि उनका कहना है कि देश के लिए खेलना एक गर्व की बात है. उन्होंने कहा ”एक अरब के लोगों के देश में यदि आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम हैं तो यह गर्व का विषय है. मुझे ख़ुशी है कि मैं टीम इंडिया ए में हूं. मैं दोबारा राष्ट्रीय कलर पहनने का इंतजार कर रहा हूं”

भारतीय टीम को सितंबर में एशिया कप खेलना है. ऐसे में रायडू का एशिया कप के लिए चयन किया जा सकता है. वह लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. रायडू ने भारत के लिए अभी तक 34 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 50.23 की शानदार औसत से 1055 रन बनाए. रायडू के नाम दो शतक और 6 अर्द्धशतक दर्ज हैं. जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है.

The post फिटनेस की वजह से इंग्लैंड दौरे से बाहर होने वाले अम्बाती रायडू ने अब किया अपना दर्द बयां, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.