Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली और टीम से मिलने को आतुर हैं भगौड़ा विजय माल्‍या, मोदी सरकार ने उठाया बडा कदम

स्‍पोर्टस डेस्‍क। पिछले कुछ सालों में भारत के कई बिजनेस मैन अपने आप को दिवालिया घोषित करके भारत छोड चुके हैं और उस लिस्‍ट में सबसे बडा नाम शामिल हैं विजय माल्‍या का। आजकल जहां विजय माल्‍या को भारत में लाने के लिए भारतीय सरकार कडे कदम उठा रही हैं वहीं ये बिजनेस मैन भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली और बाकि दूसरे खिलाडियों से मिलने की कोशिशों में जूटा हैं। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं और इसी बीच भारत के भगौड़ें बिजनेस मैन विजय माल्‍या की इन दिनों भारतीय टीम से मिलने की कोशिशों के बारें में पता चला हैं।

हालहीं में आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विजय माल्‍या पिछले कई दिनों से विराट से कान्‍टेक्‍ट करने की कई कोशिशे कर चुका हैं। विजय माल्‍या ने विराट से मिलने के अलावा बाकि टीम से मिलने की भी इजाजत मांगी थी। जहां भारत सरकार पिछले काफी समय से माल्‍या के प्रत्यर्पण की कोशिशों में लगी हैं वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने माल्‍या को इस तरह की कोई भी परमिशन देने से मना कर दिया हैं। क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भारतीय सरकार ने निर्देश दिया हैं कि माल्‍या को इन खिलाडियों से दूर रखा जायें और किसी को मिलने की परमिशन ना दी जायें।

विजय माल्‍या की इन कोशिशों को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने एक एडवाइजरी जारी कर खिलाडियों को निर्देशित किया हैं। टीम मैनेजमेंट के अनुसार विजय माल्‍या ने भारतीय टीम से मिलने की कोशिशें पहले भी कई बार की हैं। इससे पहले विराट कोहली ने पिछले साल एक चैरिटी डिनर आयोजित किया था जिसमें विजय माल्‍या बिना किसी निमंत्रण के वहां पहुंचे थें मगर इस पार्टी में भारतीय टीम के खिलाडियों ने विजय माल्‍या से दूरियां बनाये रखी थी। इसके अलावा विजय माल्या चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान हुए पाकिस्‍तान के खिलाफ मुकाबले में भी वहां पहुंचा था। दरअसल विराट आईपीएल में जिस टीम के कप्‍तान हैं वो विजय माल्‍या की हैं मगर अब माल्‍या उस टीम का चेयरमैन नहीं रहा हैं।



Herald