इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में इन दिनों 18वें एशियाई खेल चल रहे हैं। इन एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का सफर मिला-जुला रहा है। इन सबके बीच भारत की स्टार महिला स्क्वेश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने शनिवार को महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक पर कब्जा किया और देश के खाते में एक पदक डाला।

दीपिका पल्लीकल ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य
भारत की स्टार महिला स्क्वेश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं। दीपिका पल्लीकल से दिनेश कार्तिक ने साल 2015 में शादी की। शादी के बाद से अब तक दिनेश कार्तिक और दीपिका का वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल चल रहा है।

जब दीपिका पल्लीकल ने दिनेश कार्तिक से बोला झूठ
लेकिन शादी से पहले इनकी लव स्टोरी बड़ी ही दिलचस्प रही है। दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने करिब दो साल डेटिंग करने के बाद शादी रचायी। शादी से पहले की लव-स्टोरी में एक बार तो दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल का एक झूठ रंगे हाथों पकड़ लिया था और दिनेश कार्तिक ने दीपिका को इसका खामियाजा भी भुगतने को मजबूर किया था।

कार्तिक ने दीपिका को डिनर के लिए बार-बार किया मैसेज, दीपिका ने बोला झूठ
इसका खुलासा खुद दीपिका ने एक खास शो मिस फील्ड में किया। दीपिका ने बताया कि शादी से पहले जब दोनों का प्यार अपने परवान पर था इसी दौरान एक दिन दिनेश ने एक दिन अचानक से उन्हें मैसेज किया और पूछा कि क्या वो उनके साथ डिनर पर जाएंगी। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने कुछ दिनों में लगातार दीपिका को इस बात को लेकर मैसेज किया और वहीं दीपिका हर बार कोई ना कोई बहाना बनाकर इस बात को टाल दिया।

कार्तिक ने ऐसे पकड़ लिया दीपिका का सफेद झूठ
इसी दौरान एक दिन जब दिनेश कार्तिक ने दीपिका को फिर से डिनर करने को लेकर पूछा तो दीपिका ने झूठ बोलते हुए कह दिया कि वो अगले दिन ऑस्ट्रेलिया रवाना हो रही है।
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल एक ही जिम में फिटनेस के लिए जाया करते थे। लेकिन दोनों का समय अलग-अलग था। इसी बीच दिनेश कार्तिक, दीपिका का सच जानने के लिए अगले दिन सुबह जल्दी ही जिम पहुंच गए और दीपिका के झूठ को रंगे हाथों ही पकड़ लिया। कार्तिक को देख दीपिका शर्मिंदा हो गई, लेकिन इसके बाद दोनों ने अगले दिन साथ में ब्रेकफास्ट किया।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post जब दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल के झूठ को रंगे हाथों पकड़ा, दीपिका हो गई शर्मिंदा, जाने पूरा किस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.