स्पोर्ट्स डेस्क। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा लॉर्ड्स टेस्ट भी टीम इंडिया हार गई। लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन बारिश की वजह से शुरू नहीं हो पाया। वहीं दूसरें दिन खेल शुरू हुआ लेकिन इस मैच में टीम इंडिया की पहली पारी महज 107 रन पर ही ढेर हो गई। इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 289 रन की विशाल बढ़त के बाद अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 396 रन पर घोषित की। वहीं दूसरी पारी टीम इंडिया महज 130 रन पर ही ढेर हो गई और भारत पारी और 159 रन से हार गई ।
इंग्लैंड की तरफ से तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 23 रन देकर 4 विकेट लिए, वहीं स्टुअर्ट ब्राड ने 44 रन पर 4 विकेट और क्रिस वोक्स ने 24 रन पर 2 विकेट लेकर भारतीय पारी का जुलूस निकाल दिया। इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए क्रिस वोक्स ने नाबाद 137 रन की पारी खेली और जॉनी बेयरस्टो 93 रन बनाये थे। लेकिन भारतीय टीम को और से कोई बल्लेबाज ख़ास काम नही कर पाया ।
वहीं टीम की हार की बाद कोच रवि शास्त्री को हटाने की मांगे तेज़ हो गई है। कुछ लोग राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया कोच बनाने की सिफारिश कर रहे हैं तो कुछ लोग पूर्व में कुंबले को कोच पद से हटाए जाने को लेकर दुख व्यस्त कर रहे हैं ।
एक ट्विटर यूज़र ने लिखा, 'टीम इंडिया के कोच बनने के रवि शास्त्री कभी काबिल नहीं थे। शायद बड़े खिलाड़ियों से दोस्ती उनके लिए काम कर गई। रवि बीसीसीआई के ब्लू आई बॉय रहे हैं।' वही एक यूज़र ने लताड़ लगाते हुए लिखा, 'शेर और ढेर ये भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दो बड़े शब्दे हैं। रवि शास्त्री को अब जवाब देना होगा कि आखिर एकाएक क्या गड़बड़ हो गई।'
Herald