Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईशांत ने इंग्लैंड को दिया चौथा झटका, मलान हुए आउट

बर्मिंघम
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 287 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जिसके जवाब में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 274 रन पर ढेर हो गई. इस तरह इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 13 रन की बढ़त मिली. दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवा कर 70 रन बनाए हैं. बेन स्टोक्स (0 रन) और जानी बेयरस्टॉ (20 रन) क्रीज पर हैं.

दूसरी पारी में भी अश्विन की गेंद पर बोल्ड होकर कुक का शर्मनाक रिकॉर्ड

रविचंद्रन अश्विन ने एलिस्टेयर कुक को शून्य के निजी स्कोर पर अपनी बेहतरीन गेंद पर बोल्ड करके इंग्लैंड को पहला झटका दिया. पहली बार की तरह इस बार भी कुक अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए कुक अपने 157 टेस्ट मैचों के करियर में पहली बार किसी टेस्ट की दोनों पारियों में बोल्ड आउट हुए हैं. इसी के साथ ही अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एलिस्टेयर कुक को 9वीं बार पवेलियन की राह दिखाई.

टेस्ट क्रिकेट में अश्विन ने कुक और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को सर्वाधिक 9-9 बार आउट करने का रिकॉर्ड बनाया है. टेस्ट क्रिकेट में कुक को सर्वाधिक 12 बार पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज मोर्ने मोर्केल के नाम है.

ऐसे बिखरी इंग्लैंड की दूसरी पारी

एलिस्टेयर कुक को आउट करने के बाद भारत के दिग्गज ऑफ स्पिन गेंदबाज अश्विन ने इंग्लैंड के दूसरे ओपनर केटन जेनिंग्स को पवेलियन लौटा दिया. अश्विन की गेंद पर लोकेश राहुल ने जेनिंग्स का कैच लपक लिया. जेनिंग्स 8 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद अश्विन ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को भी सस्ते में पवेलियन लौटा कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दे दिया. अश्विन की गेंद पर लोकेश राहुल ने रूट का कैच लपक लिया. रूट 14 रन बनाकर आउट हुए.