Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सहवाग ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए, बनाया खुद का ही मजाक

आज 26 अगस्त रविवार को देश में भाई-बहन के प्यार का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस पवित्र त्यौहार के अवसर पर भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने अपनी बहनों के साथ सोशल मीडिया में तस्वीर शेयर की है.

सहवाग ने भी अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीर 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी इस त्यौहार को धूमधाम से अपनी बहनों के साथ मनाया है और उन्होंने इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में भी पोस्ट की है.

तस्वीर पोस्ट करते हुए खुद का गंजू कहकर बनाया मजाक 

बता दें, कि वीरेंद्र सहवाग ने इस तस्वीर को पोस्ट कर देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है. साथ ही वीरू ने खुद का गंजू कहकर मजाक भी बनाया है. उन्होंने कैप्शन पर लिखा, “रक्षा बंधन के अद्भुत त्यौहार का जश्न मना रहे है. (मेरी प्यारी बहनें अंजू जी और मंजू जी के साथ, मैं गंजू जी)  आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं “

यहाँ देखे वीरू द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर 

 

भारतीय टीम के लिए खेले हैं कुल 104 टेस्ट 

भले ही सहवाग ने अब क्रिकेट खेलना छोड़ दिया हो, लेकिन वह अभी भी अपनी कमेंट्री व अपने ट्विट से अपने प्रशंसको का मनोरंजन करते रहते है.

वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए कुल 104 टेस्ट मैच खेले जिसमे 8586 रन बनाये. साथ ही उन्होंने 251 वनडे मैच में 8213 रन भी बनाये है. सहवाग ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के कुल 19 मैच खेले है और 394 रन बनाये है. क्रिकेट में अपने कारनामों के लिए उन्हें ‘मुल्तान का सुल्तान’ व ‘नजफगढ़ के नवाब’ जैसे नाम मिले हुए है.

The post सहवाग ने रक्षाबंधन की बधाई देते हुए, बनाया खुद का ही मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.