Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिताली राज के स्वतंत्रता दिवस पोस्ट पर हुई उन्हें ट्रोल करने की कोशिश, मिला करारा जवाब

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की वनडे और टेस्ट की कप्तान मिताली राज ने 15 अगस्त पर जब देशवासियों को ट्वीटर पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, तो इस पर एक यूजर ने सवाल खड़े करते हुए देरी से शुभकामना संदेश देने का आरोप लगाया. इस पर मिताली ने भी उस यूजर को जवाब दिया है.

आलोचना पर मिताली का जवाब 

मिताली ने जब ट्वीटर पर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, तो एक यूजर ने कहा ”स्वतंत्रता दिवस ख़त्म हो गया है मैम. एक सेलेब्रिटी के नाते ये ठीक नहीं है”

इस पर मिताली ने जवाब देते हुए लिखा ”मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि आप मुझे सेलेब्रिटी समझते हैं. मैं 1999 से देश की सेवा के लिए केवल एक एथलीट हूं. अभी चैलेंजर ट्रॉफी चल रही है और इस दौरान मैदान पर फ़ोन रखने की अनुमति नहीं होती. उम्मीद है कि देरी के लिए ये एक पर्याप्त कारण होगा’ स्वतंत्रता दिवस की शुभकामानाएं”

इससे पहले मिताली ने आजादी की बधाई देते हुए लिखा था ”गरीबी, भेदभाव और दुर्व्यवहार से आजादी मिली. हमने खुद को बनाने के लिए 72 वर्ष दिए हैं. कुर्बानियां दी गयीं, जिससे हम आजादी में सांस ले सके. आईए हम उन बलिदानों का सम्मान करें. जय हिन्द”

The post मिताली राज के स्वतंत्रता दिवस पोस्ट पर हुई उन्हें ट्रोल करने की कोशिश, मिला करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.