भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से भारतीय टीम के नाम रहा है. भारतीय टीम ने मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम के 285 रन पर 9 विकेट हासिल कर लिए है. मैच के पहले दिन भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी करिश्माई स्पिन गेंदबाजी का कहर ढाया है.
अश्विन की फिरकी में फंसे है अंग्रेज

आपकों बता दें, कि टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की फिरकी में फंस गई. अश्विन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाये रखा. कप्तान कोहली ने भी चतुराई दिखाते हुए अश्विन को मैच के 7वें ओवर में ही गेंदबाजी सौप दी थी.
अश्विन ने भी अपने कप्तान को निराश ना करते हुए अपने पहले स्पैल में ही भारत को एलिस्टर कुक का कीमती विकेट दिला दिया था. अश्विन ने मैच के पहले दिन कुल 25 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमे उन्होंने 60 रन देकर 4 विकेट हासिल किये थे.
दिनेश कार्तिक पीछे से तमिल भाषा में दे रहे थे सलाह

आपकों बता दें, कि रविचंद्रन अश्विन और दिनेश कार्तिक दोनों तमिलनाडु से है और मैच के दौरान विकेट के पीछे से दिनेश कार्तिक, अश्विन को तमिल भाषा में सलाह दे रहे थे.
दिनेश कार्तिक, अश्विन की हर बॉल पर उन्हें सलाह भी दे रहे थे. वही उनका उत्साहवर्धन भी कर रहे थे. दिनेश कार्तिक द्वारा बोली जा रही तमिल भाषा स्टंप माइक के जरिये दर्शकों को भी सुनाई दे रही थी.
हालाँकि, दिनेश कार्तिक द्वारा बोली गई तमिल भाषा भारत के ज्यादा खिलाड़ियों को तो समझ में नहीं आ रही होगी, लेकिन अश्विन और मुरली विजय इस भाषा को अच्छे से समझ ले रहे होंगे.
वैसे दिनेश कार्तिक जो भी तमिल में बोल रहे थे, वह उसमे अश्विन का या तो उत्साहवर्धन कर रहे थे. या उन्हें किस तह की गेंद करनी चाहिए ये बता रहे थे.
यहाँ क्लिक कर देखे कार्तिक के तमिल बोलने का वीडियो
Dinesh Karthik’s stream of advice for R Ashwin – in Tamil #ENGvIND https://t.co/nwHCb3kGlb
— Akhil Gupta
(@Guptastats92) August 2, 2018
The post वीडियो : दिनेश कार्तिक ने रविचंद्रन अश्विन के साथ किया कुछ ऐसा प्रसंशको को आ गयी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद appeared first on SportzWiki Hindi.
(@Guptastats92)