Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केकेआर के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक सभी तरह के फॉर्मेट से लिया संन्यास

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज व आईपीएल 2018 में कोलकाता नाईट राइडर्स से खेले मिचेल जॉनसन से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.  दरअसल, मिचेल जॉनसन ने अचानक सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया है.

अब किसी भी तरह की क्रिकेट नहीं खेलेंगे जॉनसन 

बता दें, कि मिचेल जॉनसन अब किसी तरह की क्रिकेट नहीं खेलेंगे. वह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो साल 2015 में ही संन्यास ले चुके है, लेकिन अब उन्होंने घरेलू क्रिकेट व दुनिया भर की टी-20 लीग से भी संन्यास ले लिया है.

बता दें, कि मिचेल जॉनसन ने 73 टेस्ट मैचों में 313 विकेट, 153 वनडे मैचों में 239 विकेट लिए हुए है. उन्होंने 30 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैचों में 38 विकेट हासिल किये हुए है. बता दें, कि जॉनसन अब केकेआर के लिए भी नहीं खेलेंगे और बिग बैश लीग में भी वह नहीं खेलेंगे.

मैंने अपनी अंतिम गेंद कर ली 

जॉनसन ने अपने एक बयान में कहा, “अब सब खत्म हो गया है. मैंने अपनी अंतिम गेंद कर ली है. मैंने अपना अंतिम विकेट ले लिया है. आज मैं क्रिकेट के सभी तरह के प्रारूपो से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं.

मैंने उम्मीद की थी, कि में दुनिया भर की विभिन्न टी-20 लीग अगले साल के मध्य तक खेलना जारी रखूँगा, लेकिन सच बात यह है, कि मुझे मेरा शरीर अब साथ नहीं दे रहा है. मैं थक गया हूं. 

इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट के दौरान मुझे कुछ पीठ की समस्याएं थीं और वह शायद मेरे लिए एक संकेत था, कि अब मुझे पूरी तरह से संन्यास ले लेना चाहिए.”

100% नहीं दे सकता तो खेलना का हक नहीं 

जॉनसन ने आगे कहा, “अगर मैं 100 प्रतिशत मैदान पर नहीं दे सकता हूं, तो मुझे खेलने का हक नहीं है. मैं पिछले दो शानदार बिग बैश लीग के लिए और पर्थ स्कॉर्चर्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. क्रिस्टीना मैथ्यूज और टीम के लोगो ने हमेशा मेरी मदद की है. प्रशंसकों का भी बहुत धन्यवाद, मैं वाका के मैदान को कभी नहीं भूलूंगा.”

भविष्य में कोचिंग या कमेंट्री करूँगा 

जॉनसन ने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है, कि मैं भविष्य में कोचिंग या कमेंट्री में खुद को अजमा सकता हूं, क्योंकि मैं क्रिकेट से प्यार करता हूं और उसे जुड़ा रहना चाहता हूं. 

मेरे लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना हमेशा यादगार रहेगा. खासतौर से मैंने एशेज 2013 में और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2013-14 में जो गेंदबाजी की थी वह मेरे लिए बहुत खास है. मेरे लिए रयान हैरिस और पिटर सिडल के साथ जोड़ी बनना एक खास अनुभव रहा है.”

The post केकेआर के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक सभी तरह के फॉर्मेट से लिया संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.