भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में हुए टेस्ट मैच में इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी सैम करन एक शानदार प्लेयर के रूप में उभर कर सामने आए हैं. भारत की पहली पारी में सैम ने चार विकेट लेकर टॉप आर्डर बल्लेबाजी को अपनी तेज गेंदबाजी से ध्वस्त कर दिया था.
इससे पहले सरे की ओर से खेलते हुए सैम ने अपनी प्रतिभा को दिखाया है. श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगाकारा ने सैम करन की जमकर तारीफ करते हुए भविष्य के एक बड़े खिलाड़ी के रूप में देखा है.

ये कहा संगाकारा ने
सैम को एक ऑल राउंडर के रूप में देखते हुए संगाकारा ने कहा ”वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो शानदार तरीके से बल्लेबाजी कर सकते हैं. वह सरे की लिए खेलते हुए काफी प्रभावी रहे हैं. उन्होंने सभी फ़ॉर्मेट में ओपनिंग गेंदबाजी के बोझ को अपने उपर लिया है. उन्होंने ने जिस तरह से खुद को दिखाया है वह ना सिर्फ कड़ी मेहनत का नतीजा है, बल्कि काउंटी क्रिकेट के सिस्टम को भी दर्शाता है.”
संगाकारा ने कहा ”पिछले तीन सालों में वह एक ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो बाहर जाकर दवाब में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं”

संगाकारा का मानना है कि आगे भविष्य में सैम करन और उनके भाई टॉम करन दोनों एक साथ इंग्लैंड के लिए खेल सकते हैं. उन्होंने कहा ”उम्मीद है कि उन्हें और टॉम को भविष्य में इंग्लैंड के लिए एक साथ खेलने का मौका मिलेगा. जिस तरह से वह काम कर रहे हैं, वह खुद पर गर्व महसूस करेंगे”
”वे एक कड़े प्रतियोगी हैं. जिसे मैं देखना पसंद करता हूं. यह सब कुछ उनके खेल के बारे में है, वह जिस तरह से प्रयासों से आगे बढ़ रहे हैं. सरे टीम ड्रेसिंग रूम में बैठे लड़के उन्हें(सैम करन को) देख कर गर्व महसूस कर रहे होंगे. वह एक खास खिलाड़ी हैं. जिसे आपको देखभाल के साथ सँभालने की जरुरत है. आपको यह सुनिश्चित करने की जरुरत है कि उसके पास इंग्लैंड के लिए एक लंबा करियर है”
The post एक ऑल राउंडर खिलाड़ी के रूप में सैम करन की कुमार संगाकारा ने की तारीफ appeared first on SportzWiki Hindi.