स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच भारतीय टीम ने जीत कर सीरिज में अपनी उपस्थिती दर्ज करवा दी है। भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट मैच 203 रन के बड़े अंतर जीता है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में लिए 521 रन का पहाड़ सा लक्ष्य रख दिया। जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड नही टिक पायी। साथ ही बताया जा रहा है कि यह भारतीय टीम ये जीत बहुत मायने रखती थी। अब भारत ने इस सीरिज में 2-1 से पीछे है साथ ही भारत की नाटिघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर पिछले 59 वर्षों में यह दूसरी जीत है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भारत ने तीसरे टेस्ट में जीत के साथ ही अब बाकि बचे दो मैचों के लिए भी टीम को घोषणा कर दी गयी है। भारत टीम ने अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड के सामने 521 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। साथ ही इंग्लैंड अपनी दूसरी और अतिम पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट पर 311 रन बनाकर भारत की जीत का इंतजार अंतिम दिन के लिये बढ़ा दिया था। अंतिम दिन शुरू हुए मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी बल्लेबाज़ जेम्स एंडरसन को अजिक्या रहाणे के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड की पारी को 317 रन पर समाप्त कर दिया और इसके साथ ही भारत ने सीरीज़ में दमदार वापसी कर ली। इसके साथ ही भारत ने 203 रन से जीत दर्ज की है।
सरह ही बताया जा रहा है कि भारतीय चयनकर्ताओं ने बाकि के दो मैचों टीम को घोषणा कर दी है इसमें भारतीय टीम के ओपनर मुरली विजय और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर कर दिया है। साथ ही उनकी जगह युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और आंध्र प्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को मौका दिया है।
आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिक्या रहाणे, करुण नायर, दिनेश कार्तिक, रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और हनुमा विहारी।
Herald