ऐसा लग रहा है कि क्रिकेटर्स की दिलचस्पी राजनीति की ओर अधिक हो रही है. इसीलिए क्रिकेटर क्रिकेट के बाद राजनीति में कदम रख रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय टीम के शानदार ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर राजनीति में प्रवेश करने वाले हैं.
गौतम गंभीर शुरु करने वाले हैं राजनीतिक पारी
बीडीक्रिकटाइम वेबसाइट में दी गयी जानकारी के मुताबिक गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले हैं. साथ ही ये भी जानकारी दी गयी है कि अभिनेता अक्षय कुमार भी गंभीर के साथ राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं.

बीजेपी के एक सीनियर लीडर ने कहा है कि
”जनता हमारे राजनेताओं के व्यवहार से खुश नही है. लेकिन इससे नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पर प्रभाव नही पड़ेगा. इसलिए पार्टी दिल्ली चुनाव के दौरान कुछ प्रयोग कर सकती है. नयी दिल्ली के लिए अक्षय कुमार और वेस्ट दिल्ली के लिए गौतम गंभीर को टिकट दी जा सकती है.”
गौतम गंभीर अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर के अंत की ओर खड़े हैं. 36 वर्षीय गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के लिए आखिरी मैच 2016 में टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद गंभीर टीम में वापसी नही कर पाए हैं. आखिरी वनडे मैच गंभीर ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ था.
गंभीर ने भारत के लिए 28 टेस्ट मैच और 147 वनडे मैच खेले हैं. टेस्ट मैच में गंभीर ने 41.96 की औसत से 4154 रन बनाए हैं. जिसमें 206 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है. वहीं उनके नाम 9 शतक और 1 दोहरा शतक दर्ज है. 147 वनडे खेलने वले गंभीर ने 39.68 की औसत से 5238 रन बनाए हैं. जिसमें उन्होंने 11 शतक लगाए हैं.

गौतम गंभीर से पहले कई क्रिकेटर राजनीति में जा चुके हैं. जिसमें इमरान खान इस समय काफी चर्चा में हैं. जिन्होंने शनिवार को ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है.
इमरान ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ बनाई थी. वहीं भारत में क्रिकेट से राजनीति की ओर जाने वालों में सबसे बड़ा नाम नवजोत सिंह सिद्धू का है.
The post क्रिकेट से सन्यास के बिना ही राजनीति में जुड़ने को तैयार है यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.