क्रिकेट जगत के धमाकेदार वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी सिंगल विकेट क्रिकेट खेलना चाहते हैं. क्रिस गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली गयी वनडे सीरीज के अंतिम मैच में 66 गेंदों पर 73 रनों की शानदार खेली थी.
अपनी इस पारी के साथ क्रिस ही गेल ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गेल ने इस पारी में 5 छक्के लगाए. जिसकी मदद से वह शाहिद अफरीदी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 476 छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी करने में सफल हुए. गेल को अफरीदी के इस
रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ एक छक्का और जड़ने की जरुरत है.
रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद ये कहा गेल ने

वहीं जब क्रिस गेल से उनकी इस खास उपलब्धि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी ख़ुशी जाहिर की. गेल का कहना था कि वह और शाहिद अफरीदी दोनों एक मनोरंजक क्रिकेटर हैं. उन्हें ख़ुशी है कि वह अफरीदी के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सके.
इसके साथ ही गेल ने कहा बूम बूम तुम्हे परेशान होने की जरुरत नही हैं, तुम्हारा रिकॉर्ड सुरक्षित है. क्रिस गेल द्वारा कही गयीं इन बातों को एक क्रिकेट जर्नलिस्ट ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है.
सिंगल विकेट खेलना चाहते अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने भी क्रिस गेल की बातों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा ”रिकॉर्ड को लेकर कोई चिंता नही है. आप इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे तो भी मुझे ख़ुशी होगी, क्योंकि आप डिजर्व करते हो. काश,आपके साथ मुझे सिंगल विकेट मैच खेलने का अवसर मिलता जिसमें छक्कों की भरमार होती और आउट करने का कोई रूल नही होता”
No worries at all in the Universe Boss taking over my record! Richly deserved, hope to play a single wicket match with you one day, let’s see who hits more 6s and there should be no rules for getting OUT!
@henrygayle https://t.co/WxEaUhKjgY
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) August 4, 2018
बता दें बांग्लादेश क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर गयी है. जहां वह मौजूदा समय में टी-20 सीरीज खेल रही है. जिसमें क्रिस गेल को आराम दिया गया है. जबकि तीन वनडे मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था.
The post क्रिस गेल ने की शाहिद अफरीदी के सबसे अधिक छक्के लगाने की बराबरी, तो अफरीदी ने दी ये चुनौती appeared first on SportzWiki Hindi.
