मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के एक बड़े बल्लेबाज बन चुके हैं और इसमें किसी तरह का कोई शक नही हैं. लेकिन इसके बाद भी कुछ ऐसा है जिसे वह हासिल नहीं कर सकते. वह है सचिन की तरह महान कहलाना. भले ही विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के सभी रेकॉर्ड्स तोड़ दें. मगर इसके बाद भी वह महान नही बन पाएंगे. ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, इसे कुछ तर्कों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे.
व्यक्तित्व
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के व्यक्तित्व में जमीन असमान का फर्क है. सचिन जहां मैदान और मैदान के बाहर अपने अंदर एक शीतलता सी लिए रहते हैं, वहीं विराट कोहली अपनी आक्रामकता के लिए जाने जाते हैं. महज 16 वर्ष की उम्र से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की दुनिया में कदम रखने वाले सचिन तेंदुलकर हमेशा से एक गंभीर व्यक्ति की तरह व्यवहार में नजर आए.

सचिन के इस शांत स्वाभाव, बल्लेबाजी की चमक और चेहरे की मुस्कान ने दुनिया भर में करोड़ों फैन्स बनाए हैं. वहीं विराट कोहली मैदान पर काफी आक्रामक नजर आते हैं. जिसे गलत तो नहीं कहा जा सकता. मगर इससे विराट कोहली की क्षवी सचिन तेंदुलकर से बिल्कुल उलट बनी है. कोहली को कई बार मैदान पर अपशब्द कहते हुए भी सुना गया है.
वहीं ऐसा लगता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी करना उनकी क्षवि के लिए और अधिक घातक सिद्ध हुआ है. किसी मैच सीरीज के दौरान जब दोनों घूमने निकलते हैं तो अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं.
विराट कोहली के पूर्व कोच अनिल कुंबले से मदभेद के कारण ही कुंबले को अपना पद तक छोड़ना पड़ गया था. ये सब कुछ ऐसा है जिसे विराट का व्यक्तित्व एक अलग ही प्रतिबिम्ब बनाता है. जो सचिन तेंदुलकर से बिल्कुल भी मेल खाता हुआ नजर नहीं आता है.

सचिन सिर्फ महान बल्लेबाज ही नहीं बल्कि क्रिकेट के एक भगवान की तरह माने जाते हैं. इसलिए कोहली सचिन के रिकॉर्ड्स को तो तोड़ सकते हैं, बड़े बल्लेबाज बन सकते हैं बल्कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ही क्यों ना बन जाएं मगर महान नहीं बन सकते. वो तो सिर्फ एक ही हैं और वो हैं सचिन…
The post सचिन के सभी रिकार्ड्स तोड़ने के बाद भी सचिन नहीं बन सकते विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.