भारतीय क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू मौजूदा समय में पाकिस्तान में हैं. वह इमरान खान के प्रधानमंत्री सपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वहां गए.
क्रिकेटर से राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ को आम चुनाव में सर्वाधिक सीटें मिली, जिसके बाद इमरान ने शनिवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है.
एक स्पेशल गिफ्ट लेकर गए सिद्धू
इमरान खान का प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को यानि आज हुआ. जिसमें शामिल होने के लिए सिद्धू शुक्रवार को पाकिस्तान पहुंचे. इस दौरान जब सिद्धू ने पाकिस्तान मीडिया से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि वह एक राजनीति व्यक्ति के रूप में नही बल्कि एक दोस्त के रूप में आए हैं.

उन्होंने कहा ”मैं राजनीतिक व्यक्ति के रूप में यहां नहीं अाया हूं. मैं प्यार अमन और खुशहाली का सद्भावना दूत बनकर अपने दोस्त के पास आया हूं. मैंने खान साहब को खेलने के दौरान बहुत देखा है कि कैसे वह अपनी कमजोरी को ताकत में बदल लेते थे, पाकिस्तान को आज इसकी जरूरत है.”
सिद्धू इमरान खान के लिए कश्मीरी शॉल लेकर गए हैं. जिसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा ”मैं इमरान के लिए एक कश्मीरी शॉल लेकर आया हूं, जो मोहब्बत का प्रतीक है. यह शॉल मुझे भी बहुत पसंद है. इसलिए इसे लेकर मैं आया हूं.”

सुनील गावस्कर और कपिल देव को मिला था निमंत्रण
सिद्धू के अलावा सुनील गावस्कर और पूर्व कप्तान कपिल देव को भी इस समारोह में शामिल होने के लिए बुलावा आया था. मगर दोनों ने कमेंट्री प्रतिबद्धता के चलते जाने से मना कर दिया था.
इंग्लैंड में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है. जिसका तीसरा टेस्ट मैच 18 अगस्त से शुरु हो रहा है. जिसमें कमेंट्री के चलते सुनील गावस्कर इमरान के कार्यक्रम में शामिल नही हो सके. वहीं कपिल देव ने भी कार्यक्रम में ना जाने का कारण व्यस्तता बतायी है.
The post पाकिस्तान पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू लेकर गए हैं इमरान खान के लिए ये खास गिफ्ट appeared first on SportzWiki Hindi.