Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई प्रमुख ने आईओए महासचिव को एशियाई खेलों के लिए शुभकामनाएं दी

BCCI chief congratulated IOA Secretary General for the Asian Games

नयी दिल्ली, 15 अगस्त: बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने आज भारतीय ओलंपिक महासंघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता से मुलाकात कर शनिवार से इंडोनेशिया में शुरू हो रहे एशियाई खेलों के लिए जा रहे दल को शुभकामनाएं दी।

खन्ना ने यहां आईओए भवन में मेहता से मुलाकात की जिन्होंने उन्हें भारतीय टीम की शर्ट भेंट की।

मेहता ने कहा, ‘‘ सीके खन्ना भारतीय दल को शुभकामनाएं देना चाहते थे कि इंडोनेशिया में वे शानदार प्रदर्शन कर ज्यादा से ज्यादा पदक के साथ स्वदेश लौटे। यह बहुत अच्छी पहल है।’’ 

यह पहली बार है जब किसी बीसीसीआई प्रमुख ने आईओए कार्यालय आकर भारतीय दल को शुभकामनाएं दी हो।

खन्ना ने कहा कि बीसीसीआई को भारतीय खेलों के विकास में सहयोग करने में खुशी होगी।

The post बीसीसीआई प्रमुख ने आईओए महासचिव को एशियाई खेलों के लिए शुभकामनाएं दी appeared first on SportzWiki Hindi.