खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच गुरुवार से साउथम्प्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने नाम दो उपलब्धियां दर्ज करवा सकते हैं।
Asian Games 2018 : टेबल टेनिस में भारतीय पुरुषों ने हार कर भी रचा ये इतिहास
विराट कोहली के पास इस मैच में छह हजार रन पूरे करने और इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका होगा।
शानदार फार्म में चल रहे विराट कोहली को अपने टेस्ट करियर के छह हजार रन बनाने के लिए केवल छह रनों की आवश्यकता है। विराट कोहली ने नाम अभी तक 69 टेस्ट मैचों में 54.49 की औसत से 5994 रन दर्ज हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दसवें भारतीय बल्लेबाज बनेंगे।
क्रिकेट के मैदान में इन खिलाड़ियों ने बनाए ये अनोखे रिकॉर्ड, जो शायद ही कभी टूटे
इससे पहले भारत की ओर से मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर (15921 रन), द वॉल राहुल द्रविड़ (13625), लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर (10122), वेरी-वेरी स्पेशल वीवीएस लक्ष्मण (8781), विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (8503), सौरव गांगुली (7212), दिलीप वेंगसरकर (6868), मोहम्मद अजहरुद्दीन (6215) और गुंडप्पा विश्वनाथ (6080) टेस्ट क्रिकेट में छह हजार से अधिक रन बना चुके हैं।
Asian Games: स्वर्ण से चूकने के बाद भी सिंधु ने बना दिया ये रिकॉर्ड, नहीं तोड़ सकी फाइनल में हार का मिथक
इसके अलावा उनके पास इस मैच में इंग्लैंड में एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में राहुल द्रविड़ का भारतीय रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। राहुल द्रविड़ 2002 में 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 602 रन बनाए थे। विराट कोहली इस दौरे के तीन टेस्ट मैचों में 440 रन बना चुके हैं।
वनडे में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा अर्धशतक, चौंक जाओंगे तीसरा नाम जानकर
विराट कोहली को राहुल द्रविड़ का कीर्तिमान ध्वस्त करने के लिए अभी 163 रन और बनाने होंगे। जिस तरह विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं उनके लिए इस मुकाबले में ही द्रविड़ का रिकॉर्ड तोडऩे में ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। विराट कोहली इस सीरीज में 149, 103, 97 और 51 रन की पारियां खेल चुके हैं।