लंदन| इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस का कहना है कि उनकी टीम के दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 40 की उम्र तक गेंदबाजी कर सकते हैं। 136 वर्षीय एंडरसन ने भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में इंग्लैंड को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई है।

एंडरसन के शीर्ष स्थान पर रहते हुए 903 अंक हैं। ऐसे में वह 900 का आंकड़ा पार करने वाले इयान बोथम के बाद पहले इंग्लैंड के गेंदबाज हैं। बोथम ने 1980 में 900 का आंकड़ा पार किया था।
कोच बेलिस ने कहा, “अगर आप विश्व के अन्य गेंदबाजों से एंडरसन की तुलना करते हैं, तो कई अन्य गेंदबाज 30 की उम्र में कमजोर पड़ने लगते हैं। केवल कुछ बेहतरीन खिलाड़ी होते हैं, तो अपनी क्षमता को बरकरार रखते हैं। ऐसे में एंडरसन दर्शा रहे हैं कि वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”
बेलिस ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उनकी उम्र मायने रखती है। वह फिट हैं और स्वयं को फिट रखते हैं, तो जब तक उनका शरीर फिट रहेगा इसमें कोई शक नहीं है कि वह अगले तीन से चार साल तक इस प्रदर्शन को जारी रख सकते हैं।”
The post जेम्स एंडरसन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं : कोच बेलिस appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.