Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई खेल: रजत पदक जीतने के बाद नांगलोई में अमन सैनी का हुआ जोरदार स्वागत

जकार्ता: इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाले भारतीय तीरंदाज अमन सैनी का शुक्रवार को उनके घर नांगलोई में जोरदार स्वागत हुआ। 21 वर्षीय अमन ने पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था और पदार्पण के साथ ही उन्होंने रजत पदक हासिल किया।

अमन ने तीरंदाजी में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इस स्पर्धा में रजत चौहान, अमन और अभिषेक वर्मा की टीम को फाइनल में शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया से हार मिली और ऐसे में भारतीय टीम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।

भारतीय तीरंदाज अमन शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन पहुंचे, जहां ढोल बाजों के साथ उनका स्वागत किया गया।

अमन को लेने के लिए यहां उनके रिश्तेदार, दोस्त और परिजन मौजूद थे। इस अवसर पर उन्हें पीरागढ़ी से नागलोई तक ढोल नगाड़ों के साथ गाड़ी में ले जाया गया। इस कारण नागलोई से पीरागढ़ी तक की सड़क पर लंबा जमा लगा रहा।

The post एशियाई खेल: रजत पदक जीतने के बाद नांगलोई में अमन सैनी का हुआ जोरदार स्वागत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.