इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आगाह किया है. दरअसल, उन्होंने क्रिकइन्फो को दिए गये अपने एक इंटरव्यू में भारतीय गेंदबाज से रहे सतर्क रहने की बात कही है. इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने माना है, कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों को मोहम्मद शमी से सतर्क रहना होगा.
दूसरे दिन का पहला घंटा दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण

स्टीव हार्मिसन ने पहले दिन के खेल के बाद कहा, “मुझे लगता है, कि इंग्लैंड अब पिच के बारे में दोबारा विचार करेगी. अगर पिच पर गेंद स्विंग नहीं हो रहा है, तो गेंदबाजो को अपनी लेंथ पीछे रखनी होगी और विकेट से मिलने वाले बाउंस का फायदा उठाना होगा. अगर सुबह पिच पर नमी है, तो आप अपने गेंद की लेंथ ऊपर रखकर स्विंग प्राप्त करने की कोशिश कर सकते है, लेकिन अगर गेंद नहीं हिल रहा है, तो आपकों गेंद को पीछे रखना होगा, क्योंकि विकेट काफी स्लो है. लॉर्ड्स में तो बॉल काफी ज्यादा स्विंग कर रहा था, लेकिन यहां ऐसा नहीं है. शायद अब इंग्लैंड के गेंदबाज इस बात का ध्यान रखेंगे. गेंद को पीछे रखकर बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते है.
मुझे लगता है, कि जिस तरह की परिस्थिति थी. उसके अनुसार इंग्लैंड ने ठीक-ठाक गेंदबाजी की है. दूसरे दिन का पहला घंटा दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण है. इंग्लैंड की टीम भारत को 50 रन के भीतर आउट करना चाहेगी. वही भारत की टीम 100 रन और जोड़ना चाहेगी.”
शमी हो सकते है खतरनाक साबित

मोहम्मद शमी को खतरनाक गेंदबाज बताते हुए हार्मिसन ने कहा, “इस पिच पर भारत का सबसे अच्छे गेंदबाज मोहम्मद शमी साबित हो सकते है. वह ट्रेंट ब्रिज में अपनी गेंदबाजी का लुफ्त उठा सकते है. उनके पास स्विंग भी है और वह बाउंस का भी फायदा उठा सकते है. मुझे लगता है, कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए मोहम्मद शमी खतरनाक साबित हो सकता है.”
The post इंग्लैंड के बल्लेबाजों को स्टीव हार्मिसन ने किया आगाह, कहा इस भारतीय गेंदबाज से रहे सतर्क appeared first on SportzWiki Hindi.