स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाएंगा। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा और भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज में 1 0 से पीछड़ गई है। भारतीय टीम ने 5 मैचों की सीरीज के 3 मैचों के लिए पहले ही टीम की घोषण हो चुकी है। लेकिन इंग्लैंड की टीम ने अपने दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। दूसरे मैच को जीतने के लिए टीम ने अपनी टीम में दो बदलाव किए है। पहले मैच में खेलने वाले बेन स्टोक्स और डेविड मलान को टीम से बाहर कर दिया और उनकी जगह क्रिस वोक्स और ओली पोप को शामिल किया है।
डेविड मलान को बाहर करने की वजह खराब फॉर्म बताई गई तो स्टोक्स अपने केस की सुनवाई के कारण दुसरे मैच से बाहर हुए है। पहले मैच में डेविड मलान ने ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और उनकी जगह 20 साल के युवा बल्लेबाज ओली पोप को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी है। ओली पोप का काउंटी में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे है। अगर भारतीय टीम को इस सीरीज को बराबरी पर लाना है तो उसे दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। पहले मैच में भारत की तरफ से एक मात्र सफल बल्लेबाज भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली रहें जिन्होंने दोनों पारियों में 200 रन बनाए थे। इस प्रदर्शन के चलते विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट रैंकिग में 934 अंक के साथ पहले स्थान पर आ गए है। सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम को अपने अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ मैदान पर उतरना चाहिए।
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है:
जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप, जॉनी बैर्स्टो, जोस बटलर, मोईन अली, आदिल राशिद, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, सैम करन और जेम्स पोर्टर
Herald