Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत की प्रशंसक बन गई हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्री

इंटरनेट डेस्क। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है। पहले ही मैच में इस खिलाड़ी ने अपने नाम कई उपलब्धियां दर्ज करवा ली है।

एशियाई खेल: अब भारतीय महिला हॉकी टीम ने लगाई गोलों की झड़ी, ये रिकॉर्ड बनाने से चूकी

पहले ही अन्तरराष्ट्रीय मैच में पंत द्वारा किए गए प्रदर्शन की मदद से उनके चाहने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। पंत का जादू एक बॉलीवुड अभिनेत्री पर भी चल गया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ऋषभ पंत की ना केवल लाइव बल्लेबाजी बल्कि हाइटलाइट्स भी नहीं छोड़ती है। सोनू के टीटू की स्वीटी की फिल्म में शानदार अभिनय करने के बाद सुर्खियां बटौरने के वाली नुसरत भरूचा इंडियन प्रीमियर लीग में ऋषभ पंत की तूफानी बल्लेबाजी देखकर उनकी प्रशंसक बन गई थी। सोनू के टीटू की स्वीटी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

फरहान को मिल्खा सिंह बताने वाली किताब पर शिक्षा मंत्री ने कह दी ये बात

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंगम में खेले जा रहा रहे तीसरे मैच को ऋषभ पंत ने अपने प्रदर्शन के दम पर खुद के लिए यादगार बना दिया है। इस मैच में दिनेश कार्तिक की जगह टीम में शामिल हुए ऋषभ पंत भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पांचवें युवा विकेटकीपर बल्लेबाज बने थे। पंत ने विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन कर कीर्तिमान अपने नाम किए हैं।

इंग्लैंड कोच ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, कह दिया उनकों इस समय का सबसे...

अपने टेस्ट करियर की पदार्पण पारी में पंत पांच बल्लेबाजों को आउट करने के मामले में दुनिया के तीसरे और एशिया के पहले विकेट कीपर बने थे। वहीं पंत अपने पदार्पण टेस्ट मैच में सर्वाधिक कैच लपकने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं।

उन्होंने इस मैच में अभी तक सात कैच लपक लिए हैं। भारत की ओर से पदार्पण टेस्ट मैच में पंत से पहले नरेन तमहाने (1955), किरण मोरे (1986) और नमन ओझा (2015) ने पांच-पांच विकेट हासिल किए थे।