Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप इतिहास के वो पांच प्रतिष्ठित मैच जिसने बदल दी किसी खिलाड़ी की जिन्दगी

भारतीय टीम इन दिनों भले ही इंग्लैंड के खिलाफ दो-दो हाथ कर रही है, लेकिन इस बीच इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद शुरू होने वाले क्रिकेट एशिया कप की चर्चा शुरू हो चुकी है। अगले महीनें से एशिया कप खेला जाना है। इसके लिए भारत के अलावा सभी एशियाई टीमें पूरी तरह से तैयार हैं।

एशिया कप के पांच प्रतिष्ठित मैच

एशिया कप के इतिहास की कड़ी में आज हम आपको एशिया की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के वो पांच सबसे प्रतिष्ठित मैच के बारे में बताते हैं जो दर्शकों के जेहन में हमेशा के लिए यादगार हो गए।

अफरीदी की वो तूफानी बल्लेबाजी जिसने छिना भारत से मैच

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शाहीद अफरीदी विश्व क्रिकेट के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। इसी तरह की पावर हिटिंग का प्रदर्शन शाहीद अफरीदी ने साल 2014 के एशिया कप में भारत के खिलाफ दिखायी थी। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रायडू के 58 रनों की मदद से 245 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में पाकिस्तान को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन बहुत ही धीमी रही। पाकिस्तान ने अंतिम ओवरों में लगातार झटके लगे, लेकिन शाहिद अफरीदी ने 18 गेंदो में 34 रन की नाबाद पारी खेल पाकिस्तान को 1 विकेट रहते हुए 49.4 ओवर में जीत दिला दी।

जावेद मियांदाद का वो अंतिम गेंद पर लगाया गया छक्का

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जावेद मियांदाद को हर कोई जानता है। जावेद मियांदाद को खासकर उनके द्वारा अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर पाकिस्तान को जीताने के लिए याद किया जाता है। ये कारनामा उन्होंने एशिया कप में ही किया था, जब उन्होंने भारत के खिलाफ अंतिम गेंद पर चेतन शर्मा के ओवर में छक्के से मैच जीताया था। इस मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 245 रन बनाए।

पाकिस्तान को इस मैच में अंतिम गेंद पर चार रनों की जरूरत थी और भारत के चेचन शर्मा गेंद डाल रहे थे। इस अंतिम गेंद पर मियांदाद ने छक्का जड़ पाकिस्तान की झोली में जीत डाल दी। इस मैच में मियांदाद ने 116 रन बनाए।

विराट कोहली ने खेली करियर बदल डालने वाली पारी

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली आज दुनिया के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं। लेकिन इनको खास पहचान एशिया कप में खेली गई उनकी करियर बेस्ट 183 रन की पारी से मिली। साल 2012 के एशिया कप में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 329 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने शून्य के स्कोर पर ही विकेट खो दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने पहले सचिन और बाद में रोहित शर्मा के साथ शतकीय साझेदारी कर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। इस मैच में विराट कोहली ने 148 गेंदो में 183 रन की पारी खेली।

सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप में बनाया शतकों का शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर शतकों का शहंशाह हैं। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने शतकों का सैकड़ा पूरा किया है। खास बात ये है कि उन्होंने अपने करियर का 100वां शतक एशिया कप में बनाया है। साल 2012 के एशिया कप में सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने इंटरनेशनल करियर का 100वां शतक बनाया। हालांकि भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

बांग्लादेश की एशिया कप जीतने की हसरत रह गई 2 रन दूर

बांग्लादेश की टीम ने पिछले कुछ सालों में खासी कामयाबी हासिल की है। बांग्लादेश ने इस दौरान कई बड़ी टीमों को जोरदार टक्कर दी है। इसी तरह से बांग्लादेश ने हर किसी को चौंकाते हुए साल 2012 के एशिया कप में फाइनल में जगह बनायी। इस मैच में उनके सामने पाकिस्तान की टीम थी। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 236 रनों के स्कोर पर रोक लिया। इसके जवाब में बांग्लादेश ने शानदार बल्लेबाजी की।लेकिन आखिर में दबाव में बांग्लादेश लड़खड़ा गई और पहला एशिया कप टाइटल अपने नाम करने से 2 रन दूर रह गई।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post एशिया कप इतिहास के वो पांच प्रतिष्ठित मैच जिसने बदल दी किसी खिलाड़ी की जिन्दगी appeared first on SportzWiki Hindi.