Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुमराह के कहर से भारत अब जीत से एक कदम दूर

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच शनिवार को शुरू हुआ था। साथ ही इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। साथ भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 329 रन बनाए थे। लेकिन भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड पहली पारी में मात्र 161 रन ही बना पायी। भारत की और से शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में लिए 521 रन का पहाड़ सा लक्ष्य रख दिया। लेकिन दूसरी पारी में भी जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड नही टिक पायी। और भारत अब जीत से एक कदम दूर है।

रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के द्वारा दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंग्लैंड के बल्लेबाज को भारतीय टीम से 521 रन के लक्ष्य मिला था। चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक नौ विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं और अभी उसे 210 रन की जरूरत है। इसके साथ ही पहली पारी में भी पांच विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 85 रन देकर इंग्लैंड के दूसरी पारी में पांच विकेट लिए। भारत तीसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल करने और पांच मैचों की सीरीज में स्कोर 2-1 करने से एक विकेट दूर रह गया है। इसके साथ ही इन मैच में कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 23वां शतक पूरा किया है।

पहले दो टेस्ट हारने के बाद किसी को भी भारत से ऐसी वापसी की उम्मीद नहीं थी। भारतीय टीम अगर इस टेस्ट मैच को जीत जाती है तो वह इस सीरिज में 2-1 से पीछे रहेगी। इंग्लैंड की टीम ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 311 रन बना लिए हैं। लेकिन अभी टीम के पास सिर्फ एक विकेट है और अभी टीम जीत से 210 रन दूर है।



Herald