टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मौजूदा समय में दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कहा जाये तो गलत नहीं कहलायेगा. कोहली रैंकिंग के मामले में फिलहाल टेस्ट व वनडे दोनों में नंबर वन पर बने हुए हैं. अभी इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार शतक लगा कोहली ने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा.
कोहली की तुलना हमेशा से भारत के सर्वकालीन महान बल्लेबाजों से होती हैं. भारत के सर्वकालिक टेस्ट बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें सुनील गावस्कर, सचिन तेंडुलकर और राहुल द्रविड़ का नाम आता है.

अभी कोहली ने अपने टेस्ट करियर में उन्होंने मात्र 67 टेस्ट खेले हैं. जिसमें यह बल्लेबाज 5,754 रन बना चुका है. आंकड़ों पर गौर करें तो 67 टेस्ट में रन बनाने के मामले में कोहली सचिन और द्रविड़ से आगे हैं, लेकिन गावस्कर से पीछे हैं. 22 शतक बना चुके कोहली को सचिन के 51 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 10 साल इसी रफ्तार से टेस्ट क्रिकेट खेलना होगा.

मौजूदा रफ्तार के हिसाब से कोहली यदि 10 साल और खेलते हैं तो उनके नाम 151 टेस्ट में 12946 रन हो सकते हैं. कोहली ने हर साल 2.7 की औसत से शतक लगाए हैं. इस तरह अगले 10 साल में उनके नाम 28 से 29 शतक और हो सकते हैं. कुल 50 शतकों का आंकड़ा वे छू सकते हैं. इस तरह कोहली शतक के मामले में गावस्कर, द्रविड़ से आगे निकलते हुए सचिन (51 शतक) की बराबरी तक पहुंच सकते हैं.

कोहली इतनी तेजी से रन बनाने के बाद भी टीम इंडिया की दीवार रहे राहुल द्रविड़ से पीछे हैं. दरअसल, राहुल द्रविड़ ने 1996 में टेस्ट कॅरियर की शुरुआत की.
उसके बाद से शुरुआती 8 साल में यानी 2003 तक उन्होंने 69 टेस्ट खेले. इसमें उन्होंने 6,417 रन बनाए. वहीं कोहली कोहली ने भी उनके करीब ही 67 मैच खेले, लेकिन द्रविड़ ने उनसे 663 रन ज्यादा बना लिए थे. हालांकि चारों में कोहली ने सबसे ज्यादा 22 शतक लगाए हैं.
The post इस मामले में सचिन से आगे निकले विराट कोहली लेकिन राहुल द्रविड़ से रह गये पीछे appeared first on SportzWiki Hindi.