Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांच ऐसे मैच जब महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए की बल्लेबाजी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई ऊँचाइयों को छुआ है. वह टीम के सबसे बड़े फिनिशर बल्लेबाज भी साबित हुए. मगर कुछ ऐसे मौके भी आए जब धोनी टीम को जिताने के लिए नहीं बल्कि अपने लिए बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए.

5. पाकिस्तान के खिलाफ 2013

2013 में पाकिस्तान टीम भारत के दौरे पर आयी थी. वनडे सीरीज का दूसरा मैच कोलकाता में खेला गया. टॉस जीत कर भारत ने गेंदबाजी का निर्णय लिया. पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में ऑल आउट हो गयी. जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी भी लड़खड़ा गयी. पूरी भारतीय टीम 48 ओवर में 165 रनों पर सिमट गयी. वहीं धोनी 54 रन बनाकर नाबाद रहे. धोनी की यह पारी 89 गेंदों पर आयी थी. जिसमें उन्होंने सिर्फ चार चौके और एक छक्का लगाया था.

4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप-2015 सेमीफाइनल

आईसीसी विश्वकप 2015 का सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला गया. टॉस जीत कर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 328 रन बनाए. जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम 46.5 ओवर में 233 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी.

धोनी 65 रन बनाकर रन आउट हुए. धोनी की ये पारी 65 गेंदों पर आयी. मगर टीम को जब 10 के रन रेट से रन बनाने की जरुरत थी, धोनी सिंगल रन निकाल कर खेल रहे थे.

3. इंग्लैंड के खिलाफ 2018 

मौजूदा समय में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही भारतीय टीम ने इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 86 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 327 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 236 रन ही बना सकी. इस दौरान धोनी ने 59 गेंदों पर 37 रनों की बेहद धीमी पारी खेली. जिसमें उन्होंने सिर्फ दो चौके लगाए.

2. इंग्लैंड के खिलाफ 2018 

वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच में भारत को 8 विकेट से हार मिली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 8 विकेट खोकर 256 रन बना सकी. धोनी के बल्ले से एक बार फिर 66 गेंदों पर 42 रनों की धीमी पारी निकली. वहीं भारत द्वारा दिए गए लक्ष्य को इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 44.3 ओवर में हासिल कर लिया.

1. इंग्लैंड के खिलाफ 2014 

2014 में इंग्लैंड दौरे पर गयी भारतीय टीम को एक टी20 मैच में भारत को महज 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए. जिसके जवाब में भारत ने 19वें ओवर तक 5 विकेट खोकर 164 रन बना लिए थे.

भारत को अंतिम ओवर में 17 रनों की जरुरत थी. एक तरह महेंद्र सिंह धोनी जहां 14 रन बनाकर क्रीज़ पर थे, वहीं रायडू तीन रन बनाकर खेल रहे थे.

ओवर लेकर आए क्रिस वोक्स. पहली ही गेंद पर धोनी ने मिडविकेट के उपर से एक शानदार छक्का लगा दिया. दूसरी गेंद पर धोनी ने दो रन लिए. तीसरी गेंद पर सिंगल रन हो सकता था मगर धोनी ने रायडू को स्ट्राइक देना सही नहीं समझा और रन लेने से इनकार कर दिया.

चौथी गेंद पर धोनी ने चौका लगाया. अगली गेंद पर फिर सिंगल रन बन रहा था, लेकिन धोनी ने मना कर दिया. अंतिम गेंद पर भारत को चौके की जरुरत थी, लेकिन धोनी चौका नहीं लगा सके और भारत को तीन रनों से हार का सामना करना पड़ा. वहीं अगर उन्होंने रायडू पर भरोसा जताया होता और सिंगल रन लिए होते, मैच का परिणाम कुछ और हो सकता था.

The post पांच ऐसे मैच जब महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए की बल्लेबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.