स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड की बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अगर सबसे ज्यादा किसी खिलाड़ी ने रिकॉर्ड बनाये है तो इस लिस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली का लिस्ट में पहला स्थान है। विराट ने इस सीरीज में अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाये है जो बतौर कप्तान किसी खिलाड़ी के लिए तोड़ना आसान काम नहीं होगा। इस सीरीज में अब तक तीन मैच खेले गए है और विराट ने प्रत्येक मैच में अपने नाम अलग अलग रिकॉर्ड किए है। भारत इस सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद तीसरे मैच में शानदार जीत दर्ज करने में सफल हुआ है। इस मैच को जीतने में सभी खिलाड़ियों को योगदान रहा है लेकिन सबसे ज्यादा योगदान की बात करें तो विराट कोहली का ज्यादा रहा है।
विराट ने इस मैच में 200 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का काम किया है। इस मैच में 200 रन बनाने के साथ विराट ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो किसी दूसरे कप्तान के नाम होनो आसान काम नहीं होगा। विराट ने जब भी किसी मैच में 200 रन बनाए तो टीम इंडिया की जीत मिली है। अगर विराट के 200 रनों को जोड़ा जाए तो विराट ने 200 रन बनाकर टीम को 7 बार जीत दिलाने का काम किया है। इससे पहले कप्तान के रूप में 200 रन बनाकर टीम को 6 बार जीत दिलाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन और रिकी पोंटिंग के नाम था। विराट ने 10 से ज्यादा 200 बनाकर टीम को जीत दिलाने में अपना योगदान दिया है।
विराट कोहली भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए है। कोहली के कप्तानी में भारत ने टेस्ट में 22वीं जीत प्राप्त की है। कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट में 16 शतक बनाकर स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट ने इस सीरीज में अब तक 440 रन बना चुके है। इस सीरीज विराट सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।
Herald