स्पोर्ट्स डेस्क:इस समय भारत A और दक्षिण अफ्रीका A के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक लगाकर अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है। मयंक साथ पृथ्वी शॉ ने भी शानदार शतक लगाकर भारत को मजबूत स्थिती में लाकर खड़ा कर दिया है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका A ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली पारी में 246 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। इसके बाद जब भारतीय टीम पहली पारी खेलने मैदान में उतरी तो अफ्रीका के गेंदबाजों की भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर धोया।
भारतीय टीम के मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ दोनों ने शतक लगाया इन दोनों ने 233 रन की साझेदारी करने के बाद पृथ्वी शॉ 136 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक लगाया। मयंक ने अपनी इस पारी 250 गेंदों में 28 चौके और चार छक्के की सहायता से 220 रन बनाकर नाबाद है। मयंक ने दोहरा शतक लगाने के साथ अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो इससे पहले किसी भी भारतीय खिलाड़ी के नाम नहीं था। मयंक ने अपने इस रिकॉर्ड के बाद सचिन,विराट और धोनी जैसी खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है।
मयंक अग्रवाल भारत के घरेलू क्रिकेट में एक सीजन में 2000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मयंक ने विजय हजारे ट्राफी के 8 मैचों में 3 शतक और चार अर्धशतक की सहायता से 723 रन बनाए हैं जबकि विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 534 रनों का था। इस हिसाब से मयंक ने विराट कोहली से भी ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस खिलाड़ी के प्रदर्शन ने भारतीय टीम के चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
Herald