Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉस टेलर ने महेंद्र सिंह धोनी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर जमाया कब्जा, जल्द तोड़ सकते है हिटमैन का रिकॉर्ड

रॉस टेलर न्‍यूजीलैंड का यह धुरंधर बल्‍लेबाज टी-20 के इतिहास में वर्तमान समय में कैरेबियन प्रीमियर लीग में छक्‍के लगाने  के मामले में भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है. इस खिलाड़ी ने यह शानदार रिकॉर्ड वेस्‍टइंडीज में चल रहे सीपीएल 2018  के एक मैच के दौरान अपने नाम किया.

वर्तमान समय में कैरेबियन प्रीमियर लीग में यह खिलाड़ी तलावाहस की टीम के तरफ से खेलता है. बुधवार को इस खिलाड़ी ने जमैका की टीम से खेलते हुए सेंट किटस एंड नेविस पैट्रियटस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने नाबाद 51 रन बनाए. अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान टेलर ने 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए थे.

अब इस खिलाड़ी ने टी-20 के एक और रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमा लिया हैं. अभी तक इस खिलाड़ी ने 248 टी-20 मैच खेलें हैं, जिसमें उन्होंने 271 छक्‍के लगाए हैं और भारतीय पूर्व कप्तान धोनी की बात करें तो 297 टी-20 मैच खेलें हैं, जिसमें इनके नाम 267 छक्‍के दर्ज हैं. टेलर और धोनी पहले इस रिकॉर्ड की बराबरी पर थे.

12वें खिलाड़ी बने टेलर

अगर बात करें सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में तो अभी तक इन खिलाड़ियों की लिस्ट में टेलर 12 वें स्थान पर हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऐसे खिलाड़ी का नाम है, जो दुनिया भर में छक्कों लगाने के मामले में काफी मसहुर है. यह कोई और नहीं बल्कि वेस्‍टइंडीज के विस्‍फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल है, जिन्होंने 857 छक्के लगाये हैं.

रोहित शर्मा भी लिस्ट में शामिल

वही दूसरे नंबर पर किरन पोलार्ड हैं, जिनके नाम 425 टी-20 में 530 छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. इसके बाद न्‍यूजीलैंड के पूर्व कप्‍तान ब्रैंडन मैक्‍कुलम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इन्होंने  338 टी-20 मैच में कुल 450 छक्के लगाये हैं. और ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन का नाम भी इस लिस्ट में है, जिन्होंने 273 मैच में 371 छक्के लगाए है.

 इसके बाद भारतीय विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा का नाम आता है. रोहित इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं. रोहित ने 289 टी-20 मैच में अभी तक 313 छक्‍के लगाए हैं. इसके बाद ग्यारहवें नंबर पर  सुरेश रैना  हैं, जिन्‍होंने 296 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 299 छक्‍के लगाए इस लिस्ट में एमएस धोनी 13वें स्‍थान पर पहुँच गए है .

The post रॉस टेलर ने महेंद्र सिंह धोनी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर जमाया कब्जा, जल्द तोड़ सकते है हिटमैन का रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.