ट्रेंट ब्रिज में भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट मैच में हराकर सीरीज में वापसी कर ली है. सीरीज में वापसी के बाद भी टीम के कप्तान विराट कोहली अभी भी संतुष्ट नही है और टीम से अभी और ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करना चाहते है. ऐसा हुआ तब था जब मैन ऑफ़ द मैच विराट कोहली को मैन ऑफ़ द मैच मिला तो उन्होंने शैंपेन की बोतल टीम के कोच रवि शास्त्री को दे दी और वहां से चले गए.
टीम को किसी भी तरह से पार्टी करने से मना कर दिया था

मैच के बाद टीम के कुछ खिलाड़ी पार्टी करने चाहते थे, लेकिन कप्तान कोहली ने साफ़ कर दिया था कि वो किसी भी तरह की पार्टी के मूड में नही है. वो अब तब ही पार्टी करेंगे जब वो इस सीरीज में जीत या बराबरी हासिल कर लेंगे. ऐसे में साफ़ है कि कोहली इस जीत को सिर्फ शुरुआत के रूप में ले रहें है और वो इस जीत से आगे भी अच्छा करना चाहते है. इसी वजह से वो किसी भी आत्म्मुघता से बचते हुए नज़र आ रहें है.
रवि शास्त्री ने किया था साफ़

मैच के बाद प्रेस से बात करते हुए टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा था “हमे अपना लक्ष्य पता है और इसमें किसी भी तरह का शक नही है. हमे बस एक तरह से सोचने की जरूरत है.”
लॉर्ड्स में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद टीम को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“लॉर्ड्स में हारने के बाद मैंने टीम को मानसिक रूप से आराम करने की सलाह दी. इस दौरान मैंने कम अभ्यास की भी बात की थी. लॉर्ड्स के बाद मैंने बल्लेबाजों से बात की थी. इस दौरान उन्होंने उनसे कहा था कि एक बार फिर से मैदान में आप सब को खुद को साबित करना होगा, अगर ऐसा वो कर ले जाते है तो दुनिया की कोई भी टीम उनके पास भी नही आ सकती है.”
वही गेंदबाज़ी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि “हमारे पास पिछले कुछ समय से एक अच्छा गेंदबाज़ी आक्रमण है.”
The post ट्रेंट ब्रिज में मिली जीत के बाद संतुष्ट नही है विराट कोहली, इस खिलाड़ी को मैच के बाद दे डाली चेतावनी appeared first on SportzWiki Hindi.