Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आयरलैंड ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराया

Ireland beat Afghanistan by three wickets

बेलफास्ट, 30 अगस्त: आयरलैंड ने कल रात यहां दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर करायी।

अफगानिस्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 182 रन बनाये। आयरलैंड के टिम मुर्टाग ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 30 रन देकर चार विकेट लिये। अफगानिस्तान की तरफ से आठवें नंबर के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान ने सर्वाधिक 42 रन बनाये।

आयरलैंड ने एंड्रयू बालबिर्नी के अर्धशतक की मदद से छह ओवर शेष रहते हुए 183 रन का लक्ष्य हासिल किया। बालबिर्नी ने 60 रन बनाये जबकि पाल स्टर्लिंग ने 39 और सिमी सिंह ने नाबाद 36 रन बनाये। राशिद खान ने तीन विकेट लिये।

इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक मैच शुक्रवार को होगा।

The post आयरलैंड ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हराया appeared first on SportzWiki Hindi.