Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा….. बेटी के साथ गाते हुए धोनी की वीडियो हुआ वायरल

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम कौन नहीं जानता है. यह एक ऐसा नाम है, जो क्रिकेट की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शामिल किया गया है. भारतीय टीम के इस विकेटकीपर बल्लेबाज का अपने देश से प्रेम भाव किसी से छिपा नहीं है.

धोनी कभी सेना के जवानों के रूप में नजर आते है तो, कभी क्रिकेट मैदान पर अपने देश के प्रति लड़ते नजर आते है. अभी तक धोनी को सोशल मिडिया पर तरह-तरह के विडियो डालते हुए देखा गया है.

अभी 15 अगस्त के अवसर पर धोनी ने एक विडियो शेयर किया, जिसमे उनकी बेटी देश भक्ति गीत गाती हुई नजर आ रही है. वही धोनी उसको और खूबशूरत तरह से दोहराते हुए नजर आ रहे है. धोनी की बेटी के गीत के बोल है

सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा ,हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा 

हमारे भारत देश में जब भी ऐसे राष्ट्रीय पर्व आते है. हम भारतवासी उस वक्त पर देश के लिए कुछ विशेष करने की कोशिस करते है. कुछ नया अपने देश को समर्पित करते हैं. हमें देश के लिए कुछ नया करके पर गर्व महसूस होता है.

स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा दिन है जब हमारा दिल हमारे देश के लिए गर्व महसूस करता है. लावा मोबाइल्स ने 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर हैजटैग प्राउड इंडियन के नाम से एक वीडियो शेयर किया, जिसमे धोनी समेत कई दिग्गजों ने अपना वीडियो शेयर किया.

इनमे तमन्ना भाटिया, दलेर मेहंदी और क्रिकेट के प्रमुख वीरेंद्र सहवाग समेत कई दिग्गज हस्तियाँ शामिल हैं.

The post वीडियो: सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा….. बेटी के साथ गाते हुए धोनी की वीडियो हुआ वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.