Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड चल रहा है विराट का महाअटैक रोकने के लिए यह रणनीति पर  

लंदन
इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का मानना है कि मेजबान गेंदबाज अगर मौजूदा टेस्ट सीरीज में बाकी भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में कामयाब रहे, तो विराट कोहली पर दबाव बनाया जा सकता है. बेलिस ने कहा,‘विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज नहीं हैं, लेकिन उसके काफी करीब हैं. पहली और दूसरी पारी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. हम भारतीय टीम के बाकी बल्लेबाजों पर दबाव बना सके, तो उन पर दबाव बनेगा.’उन्होंने कहा,‘मुझे नहीं लगता कि हमारे लिए कोई फर्क है. हमारे पास भी ऐसे कुछ खिलाड़ी है, जिनकी टीम में जगह पक्की नहीं है और इससे जो रूट तथा जॉनी बेयरस्टो जैसे खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव बनता है.’

भारत को यहां पहले टेस्ट में 31 रनों से पराजय झेलनी पड़ी, लेकिन कोहली ने पहली पारी में शतक और दूसरी में अर्धशतक बनाया.बेलिस ने कहा,‘पहले टेस्ट में चारों पारियों में विकेट गिरे और सभी बल्लेबाज जूझते नजर आए. कोहली भी जो मुझे नहीं लगता कि शुरुआत में सहज थे, यह बल्लेबाजी के लिए काफी कठिन विकेट था.’ उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अपनी गलतियों से सबक लेगी और उनकी टीम भी स्पिनरों के खिलाफ अपनी कमजोरी पर काम करके उतरेगी.

उन्होंने कहा,‘भारतीय टीम बेहतरीन है, लेकिन उनके कुछ बल्लेबाजों को मूविंग गेंद पर दिक्कत होती है. मुझे यकीन है कि वे इस पर काम करके अगले मैच में उतरेंगे और हम स्पिनरों के खिलाफ अपने प्रदर्शन पर मेहनत करेंगे.’क्रिस वोक्स की वापसी के बारे में उन्होंने कहा,‘क्रिस ने नेट्स पर अच्छा प्रदर्शन किया है. उसने कुछ टी-20 मैच खेले हैं और वह पूरी तरह से मैच फिट है.’ उन्होंने आर. अश्विन की इस बात से इत्तेफाक जताया कि ड्यूक्स गेंद इस समय टेस्ट क्रिकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ है. उन्होंने कहा,‘हम सिर्फ इसलिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं चुनेंगे कि वे सभी दाहिने हाथ के खिलाड़ी हैं. अश्विन बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, खासकर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को. हम आपस में बात करेंगे कि उसका सामना बेहतर तरीके से कैसे किया जाए.’ इंग्लैंड के लिए चिंता का सबब स्लिप में उसकी कैचिंग भी होगी. डेविड मलान ने स्लिप में कुछ कैच छोड़े. कोच ने कहा,‘हमारे पास स्लिप के बेहतरीन फील्डर हैं. जोस बटलर टीम में आए हैं और वह उम्दा फील्डर हैं. केटन जेनिंग्स के बारे में भी यही बात कही जा सकती है .’