इंटरनेड डेस्क। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को भले ही मेजबान टीम इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज करवा ली है।
क्रिकेट छोड़ जोगी बने वीरेन्द्र सहवाग! इस रूप में लोगों को चौंकाया
इस मैच की दोनों पारियों में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 200 रन बनाए। हालांकि अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह भारतीय टीम को जीत दिलवाने में नाकाम रहे, लेकिन एक मामले में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तानों मोहम्मद अजहरूद्दीन और सौरभ गांगुल को पीछे छोड़ दिया है।
विराट कोहली इस मुकाबले में बनाए गए रन की बदौलत बतौर कप्तान इंग्लैंड मेें एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरी भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले मोहम्मद अजहरूद्दीन ने 1990 में मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में 190 रन बनाए थे। इस मैच की पहली पारी में अजहरूद्दीन ने 179 और दूसरी में 11 रन का योगदान दिया था।
केवल इतनी ही गेंदों पर शतक बनाकर मंधाना ने हासिल की ये उपलब्धि
वहीं भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में शूमार सौरभ गांगुली ने 2002 के ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच में 167 रन बनाए थे। गांगुली ने इस मैच की पहली पारी में 68 और दूसरी में 99 रन बनाए थे।
हालांकि वह पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का रिकॉर्ड तोडऩे में नाकाम रहे। बतौर कप्तान इंग्लैंड की धरती पर एक मैच में सबसे ज्यादा रन पटौदी ने 1967 में लीड्स में बनाए थे। इस मैच में उन्होंने पहली पारी के 64 और दूसरी के 148 रन के साथ कुल 212 रन बनाए थे।
अपने देश के सबसे बड़े पर्व पर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेगा ये पूर्व क्रिकेटर!
विराट कोहली ने बर्र्मिंघम में खेले गए पहले मैच की पहली पारी में 149 रन की शतकीय पारी खेली थी। यह उनका इंग्लैंड में पहला टेस्ट शतक है। उन्होंने दूसरी पारी में भी 51 रन का योगदान दिया।