Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने कुछ इस से तरह मनाया फ्रेंडशिप डे

विराट कोहली इस समय दूसरे टेस्ट से पहले रेस्ट पर हैं. ऐसे में फ्रेंडशिप डे के दिन एक बाद फिर से वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नज़र आए और उन्होंने अपने फैन्स को हैप्पी फ्रेंडशिप डे विस किया. आप को बता दें कि अनुष्का शर्मा इस समय इंग्लैंड में ही है.

अनुष्का शर्मा के साथ शेयर की फोटो 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक साथ में ही फोटो शेयर की. इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि हैप्पी फ्रेंडशिप डे!

हाल में ही बने है नंबर वन 

अपने टेस्ट करियर की 22वां शतक लगाने के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली अपने करियर में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे हैं.

इस क्रम में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को पछाड़ा है, जो बॉल टेम्परिंग के कारण प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं.

एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में कोहली ने शतक लगाने के साथ 200 रन भी बनाए. इसी कारण उन्होंने नम्बर-1 टेस्ट बल्लेबाज की उपलब्धि हासिल की है.

कोहली भारत के सातवें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है. पहले टेस्ट की समाप्ति के बाद रविवार सुबह ताजा रैंकिंग जारी हुई. कोहली वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी पहले स्थान पर हैं. ऐसे में अब वह टेस्ट में नंबर-1 रहने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं. इसमें सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का नाम शामिल हैं.

आप को बता दें कि कोहली 2011 में सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं. स्मिथ दिसंबर,2015 से ही नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज थे, लेकिन कोहली ने पांच अंक की बढ़त लेकर उन्हें दूसरे स्थान पर धकेलते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया.

The post विराट कोहली ने कुछ इस से तरह मनाया फ्रेंडशिप डे appeared first on SportzWiki Hindi.