Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गोवा की टीम में मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे को मिली जगह तो भड़का चेन्नई सुपर किंग्स का यह खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने देश को कई गौरव के पल दिए हैं। मोहम्मद अजहरूद्दीन, भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार रहे हैं। मोहम्मद अजहरूद्दीन ने देश का नाम खासा रोशन किया और अब उसी तरह से उनका बेटा भी क्रिकेट के मैदान में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है।

मोहम्मद अजहरूद्दीन के बेटे असाउद्दीन का गोवा की टीम में चयन

हैदराबाद के मोहम्मद अजहरूद्दीन के बेटे मोहम्मद असाउद्दीन को गोवा की रणजी टीम में चुना गया है। अपने 28 वर्षीय बेटे के गोवा की टीम में चयन होने के बाद मोहम्मद अजहरूद्दीन ने बिना किसी फीस के गोवा रणजी टीम के सलाहकार के रूप में काम करने की भी पेशकश की है। इसकी जानकारी गोवा क्रिकेट संघ ने दी।

असाउद्दीन के चयन पर गोवा के शादाब जकाती ने उठाए सवाल

भले ही मोहम्मद असाउद्दीन को गोवा की टीम में तो चुन लिया गया है लेकिन गोवा के स्पिन गेंदबाज शादाब जकाती इसके विरोध में उतर आए हैं। शादाब जकाती ने मोहम्मद असाउद्दीन के अभी तक एक भी रणजी मैच नहीं खेलने के बाद भी गोवा की टीम में चयन करने को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

असाउद्दीन के खेलने पर अजहरूद्दीन ने की बिना फीस के सलाहकार की पेशकश

लेकिन वहीं गोवा क्रिकेट संघ के सचिव दया पाजी ने कहा कि “असाउद्दीन उनके(अजहरूद्दीन) बेटे हैं और अब वो टीम का हिस्सा हैं, तो अजहरूद्दीन बिना किसी फीस में टीम के सलाहकार होंगे। भारत के पूर्व कप्तान की सलाह मिलना टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि अजहर और संघ के बीच किसी तरह का लिखित करार नहीं किया गया है।असाउद्दीन गेस्ट प्लेयर के रूप में टीम में जुड़ रहे हैं। हमने उन्हें एक भी पैसा नहीं दिया है। हम पैसों की तंगी से गुजर रहे हैं और इसलिए हमने ये रास्ता चुना।”

शादाब जकाती ने कहा, वो हैं भारत के महान कप्तान के बेटे, तभी हुआ चयन

लेकिन वहीं शादाब जकाती ने शुक्रवार को असाउद्दीन के चयन को लेकर कहा था कि “इसलिए कि वो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के बेटे हैं, जो महान खिलाड़ी थे। क्या ये उन्हें गोवा की टीम में जगह दिला सकता है। असाउद्दीन की उम्र 28 साल की है और उन्होंने अभी तक एक भी रणजी ट्रॉफी प्रथम श्रेणी मैच नहीं खेला है। वो अपने राज्य के लिए आखिरी मैच 2009 में खेले वो भी एक छोटे से टूर्नामेंट में।”

“उन्होंने उत्तर प्रदेश से खेलने की कोशिश की और साथ ही कई दूसरे राज्यों में भी खेलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। ये गोवा है आप आओ आपका यहां स्वागत है। गोवा के खिलाड़ियों का क्या? हम भी संघर्ष कर रहे हैं। हम भी काफी मेहनत कर रहे हैं हम भी गोवा के लिए खेलना चाहते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post गोवा की टीम में मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे को मिली जगह तो भड़का चेन्नई सुपर किंग्स का यह खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.