Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान के रजत चौहान ने एशियाई खेलों में जीता दूसरा पदक

खेल डेस्क। राजस्थान के रजत चौहान ने भारत को एशियाई खेलों में लगातार दूसरा पदक दिलाया है। भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने 18वें एशियाई खेलों में भारत को रजत पदक दिलाया है। इस टीम में राजस्थान के रजत चौहान भी शामिल थे।

भारतीय पुरूष (अभिषेक वर्मा, रजत चौहान और अमन सैनी) टीम मामूल अंतर से स्वर्ण पदक हासिल करने से चूक गई। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कोरिया ने अपने नाम किया।

भारत के इस बल्लेबाज ने लगाए वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

एक समय भारतीय कंपाउंड टीम एक अंक से आगे थी, लेकिन रिव्यू पर कारिया द्वारा एक अंक बनाने के बाद दोनों टीमों मेें 229-229 से टाई हो गया। इसके बाद शूटऑफ में कोरिया स्वर्ण जीतने में कामयाब रहा।

इससे पहले भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाजी टीम को भी स्वर्ण पदक के मुकाबले में दक्षिण कोरिया से हार का सामना करना पड़ा। उसे भी पुरुष टीम की तरह रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में इस लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम

मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नाम की भारतीय महिला कम्पाउंड तीरंदाजी टीम को करीबी मुकाबले में 228-231 से हार का सामना करना पड़ा। मैच में स्वर्ण पदक का फैसला आखिरी निशाने के बाद हुआ। इससे पहले दोनों ही टीमों के पास स्वर्ण पदक जीतने का मौका था।

मंजीत सिंह ने भारत को 36 साल बाद दिलाया 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक

भारतीय महिला टीम पहले सेट में 59-57 से आगे चल रही थी, लेकिन दूसरा सेट कोरियाई टीम 58-56 से अपने नाम करने में सफल रही। तीसरे सेट में दोनों टीमें के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस कारण यह सेट 58-58 की बराबरी पर रहा। अंतिम सेट में कोरिया के निशानेबाजों ने अपना दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। कोरियाई टीम ने यह सेट 58-55 से अपने नाम किया।