भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं, तो वहीं दूसरी ओर भारत में मौजूद उनकी पत्नी हसीन जहां मोहम्मद शमी पर बुरी तरह से भड़की हुई है। भारत के स्पीड स्टार पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने इस साल की शुरूआत में सनसनीखेज आरोपों का जो बम फोड़ा है उनकी गूंज अभी तक बरकरार है।

मोहम्मद शमी पर कार्यवाही नहीं होने से भड़की हसीन जहां
एक तरफ मोहम्मद शमी इंग्लैंड में मेजबान टीम के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए प्रभावित किया है तो वहीं दूसरी ओर हसीन जहां मोहम्मद शमी पर लगाए गए आरोपों के बाद कार्यवाही नहीं करने से नाराज है। हसीन जहां ने भारतीय गेंदबाज पर फरवरी के अंतिम दिनों में एक के बाद एक बड़े ही गंभीर आरोप लगाए थे।

मोहम्मद शमी पर हसीन जहां ने लगाए हैं गंभीर आरोप
हसीन जहां ने अपने पति शमी पर घरेलु हिंसा, तलाक देने की धमकी और कई लड़कियों और महिलाओं के साथ अवैध संबंध बनाने के बहुत ही गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद हसीन जहां ने अदालत का दरवाजा भी खटखटाया और सभी बातों को मीडिया में लीक किया लेकिन मोहम्मद शमी को पूछताछ के बाद क्लीन चिट दे दी।

एक बार फिर हसीन जहां ने किया सोशल मीडिया का रूख
इस तरह से भारत के स्टार तेज गेंदबाज को क्लीन चिट देना हसीन जहां को पसंद नहीं आया और उसने शमी पर कोई कार्यवाही नहीं होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है और साथ ही मोहम्मद शमी की शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की फोटो को फेसबुक पर अपलोड करते हुए ये कहा कि उनकी सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र फर्जी हैं। और दो प्रमाण पत्रों के आधार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

सेलिब्रिटी होने के कारण शमी पर नहीं हो रही है कार्यवाही
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर जो आरोप लगाए हैं वो मामला आईसीसी तक जा पहुंचा था। इस मामलें मे हसीन जहां ने दावा किया था कि उनकी लिप्तता फिक्सिंग में भी रही है लेकिन अब सभी ओर से जब शमी को क्लीन चिट दे दी तो अब हसीन जहां ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात सभी तक पहुंचाने की कोशिश की है और साथ ही ये भी माना है कि मोहम्मद शमी पर सेलिब्रिटी होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

शमी के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाले मैसेज
सोशल मीडिया के अपने अकाउंट पर हसीन जहां ने मोहम्मद शमी के खिलाफ एक के बाद एक मैसेज भेजे जिसको उनके समर्थकों को पूरा समर्थन मिल रहा है। हसीन जहां के इन मैसेज को फैंस जबरदस्त सपोर्ट करते हुए 18 घंटो के अंदर ही 370 लाइक्स करने के साथ ही 58 कमेंट भी मिले। शमी और जहां के बीच सुलह को लेकर कई लोग जुटे हैं लेकिन किसी को कोई सफलता नहीं मिली।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड में मोहम्मद शमी की जबरदस्त गेंदबाजी, तो भारत में हसीन जहां ने जतायी नाराजगी appeared first on SportzWiki Hindi.