इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए भारतीय टीम में हनुमा विहारी को शामिल किया गया है. आंध्र प्रदेश के 24 वर्षीय हनुमा विहारी पिछले कुछ वर्षों से घरेलू क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं. हनुमा इस बात से भी आश्वस्त हैं कि अगर उन्हें प्लेयिंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह अच्छा करेंगे.
इन्हें बताया अपना आदर्श

एक इन्टरव्यू के दौरान हनुमा विहारी ने अपने आदर्श खिलाड़ी के बारे में बताते हुए कहा
”हैदराबाद से होने की वजह से वीवीएस लक्षण मेरे आदर्श रहे हैं. वह महान खिलाड़ी हैं. मुझे इस बात की ख़ुशी है कि मुझे उनके साथ कुछ मैच खेलने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने मेरे खेल को लेकर सलाह दी, जोकि मेरे लिए फायदेमंद रही है”
हनुमा विहारी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं. इस दौरान वीवीएस लक्षण टीम के मेंटोर रहे. हनुमा ने कहा
”जब मैं आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ था तो वह हमारे मेंटोर थे. तब वह हमसे टी-20 को लेकर बात करते थे और हमें खेल को समझाने की कोशिश करते थे. इस दौरान उन्होंने हमेशा मुझ से मेरे खेल पर विश्वास करने को कहा था. उन्होंने हमें अपने खेल को खेलने की स्वतंत्रता दे रखी थी, जिससे हम सभी मानसिक रूप से तैयार हो सकें.”

हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर गयी टीम इंडिया ए की टीम का हिस्सा हनुमा भी थे. इस दौरान उन्होंने 291 रन बनाए. जिसमें एक शतक भी शामिल है. 2016-17 घरेलू सीजन में हनुमा ने 15 पारियों में 688 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 57.33 का रहा.
वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 59.79 का है.आठ साल के फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 15 शतक और 24 अर्द्धशतक जड़े हैं. हनुमा को आने वाले समय में चेतेश्वर पुजारा की जगह पर देखा जा रहा है.
The post द्रविड़ या सचिन को नहीं बल्कि इस दिग्गज को अपना आदर्श मानते हैं हनुमा विहारी appeared first on SportzWiki Hindi.