Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाहिद अफरीदी ने बोला- इस भारतीय खिलाड़ी ने दिया था 'बूम-बूम' निकनेम

स्पोर्ट्स डेस्क।पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने एक बड़ा खुलासा किया है। जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे। ये तो सभी जानते है शाहिद अफरीदी को 'बूम-बूम' नाम से भी जाना जाता है, लेकिन आपको पता है उन्हें ये निकनेम किसने दिया।इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके अफरीदी को 'बूम-बूम' नाम टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने दिया था।

रिक्शाचालक की बेटी ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर रच दिया ये नया इतिहास

हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्हें किस भारतीय क्रिकेटर ने उन्‍हें यह नाम दिया था। शाहिद ने बताया कि टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला बल्लेबाज और मौजूदा समय में टीम इंडिया के कोच रवि शास्‍त्री ने कमेंट्री करते हुए सबसे पहले उन्‍हें 'बूम-बूम अफरीदी' कहकर संबोधित किया था। तब से लोग उन्हें 'बूम-बूम अफरीदी' कहकर संबोधित करने लगे।

गौरतलब है कि 38 वर्षीय शाहिद अफरीदी ने अपने 398 वनडे के करियर में 351 छक्‍के लगाए, 99 टी20 इंटरनेशनल में 73 छक्‍के उनके नाम पर दर्ज हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम आता है जिन्होंने 284 मैचों में 275 छक्के ही लगाए हैं। आपको बता दें शाहिद अफरीदी को छको का बादशाह कहा जाता है।

कुछ ही देर में शुरू होगा चौथा टेस्ट, भारत कर सकता हैं ये एक बदलाव

शाहिद अफरीदी ने अपना आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच मार्च 2015 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेला था, उन्‍होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेला था। हाल ही में वे एक प्रदर्शन क्रिकेट मैच में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ आईसीसी वर्ल्‍ड इलेवन की ओर खेलते हुए भी नजर आए थे। अपनी तूफानी बल्‍लेबाजी के कारण विश्‍व क्रिकेट में बेहद लोकप्रिय रहे अफरीदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11,196 रन बनाने के अलावा 541 विकेट भी हासिल किए।

वेस्टइंडीज ने की भारत के खिलाफ अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित



Herald