पूरा देश आज हमारा स्वाधिनता दिवस मना रहा है। हमारे देश में 72वें स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर आज जश्न की लहर छायी हुई है। ऐसे में जब देश के गौरव आजादी के दिन की बात आती है, तो कुछ क्रिकेट की बात भी कर दी जाए। भारतीय क्रिकेट टीम ने वैसे तो अपने इंटरनेशनल क्रिकेट सफर की शुरुआत तो आजादी से पहले 1932 से ही कर दी थी।

भारत ने आजादी के बाद हासिल की अपनी पहली जीत
भारतीय टीम ने भले ही आजादी के 15 साल पहले ही अपने क्रिकेट सफर को लेकर निकल पड़े थे लेकिन भारतीय टीम को एक भी सफलता हाथ नहीं लगी। भारतीय टीम 1932 से लगातार अपनी पहली जीत की ताक में दिखी और आखिरकार आजादी के पांच साल बाद यानि 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ ही अपनी जमीं पर पहली जीत हाथ लगी।

1952 में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी जमीं पर खेला भारत ने मैच
भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के 20वें साल पहली जीत हासिल की। जिस देश की गुलामी की बेड़ियों से आजाद हुई उन्हीं अंग्रेजों के खिलाफ ये जीत बहुत ही खास है। साल 1952 में इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आयी हुई थी। इस दौरे पर इंग्लैंड और भारत के बीच खेली गई इस सीरीज के पहले मैच को हारकर भारतीय टीम पिछड़ रही थी। और दूसरा टेस्ट मैच चेन्नई में खेला गया।

भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 266 रन पर आउट कर बनाए 457 रन
कप्तान विजय हजारे के साथ ही भारतीय टीम चेन्नई में किसी तरह से सीरीज में बराबरी चाहती थी और इसी इच्छा को पूरा करने के लिए भारतीय टीम उतरी। भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 266 रनों के स्कोर पर ढेर कर दिया। वीनू मांकड़ ने 8 विकेट झटके। इसके बाद भारतीय टीम ने पंकज रॉय 111 रन और पॉली उमरीगर के 130 रनों की मदद से भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 457 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

इंग्लैंड को पारी और 8 रन से हराकर हासिल की अपनी पहली जीत
इंग्लैंड पर दूसरी पारी में भारी बढ़त कादबाव था। भारत ने उन पर 191 रनों की बढ़त बनायी थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी की। अंग्रेज बल्लेबाजों पर वीनू मांकड़ और गुलाब अहमद की गेंद बहुत ही भारी पड़ी और पूरी इंग्लिश टीम दूसरी पारी में 183 रन पर ढेर हो गई। उस तरह से वो भारत के पहली पारी में बढ़त के आधार पर भी 8 रन पीछे रह गए और उन्हें एक पारी और 8 रन से करारी हार देकर अपनी पहली जीत हासिल की।
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post स्वतन्त्रता दिवस स्पेशल- आजादी के बाद जाने किस भारतीय कप्तान ने अंग्रेजो को चटाई थी धूल appeared first on SportzWiki Hindi.