Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने क्या कहा: इशांत और अश्विन के आगे अंग्रेजो में डाले हथियार, सोशल मीडिया पर छाए ये दोनों खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच का तीसरे दिन का खेल आज 3 अगस्त शुक्रवार को खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने तीसरे दिन के शानदार प्रदर्शन किया है और अब भारतीय टीम जीत के काफी करीब नजर आ रही है.

लंच तक इंग्लैंड की टीम 86 रन पर 6 विकेट 

आपकों बता दें, कि मैच के तीसरे दिन के लंच तक इंग्लैंड की टीम मात्र 86 रन के स्कोर पर अपने 6 टॉप आर्डर के बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी है. भारतीय टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल कर लिए है. तीसरे दिन के लंच तक इंग्लैंड टीम की कुल बढ़त 99 रन की हुई है और फिलहाल उसके चार विकेट शेष है.

तीसरे दिन के पहले सत्र में अश्विन ने जहां अपनी शानदार फिरकी गेंदबाजी का नमूना पेश किया है. वही इशांत शर्मा ने भी विकेट का पूरा फायदा उठाते हुए शानदार स्विंग और सीम गेंदबाजी का नमूना पेश किया है.

अश्विन और इशांत ट्विटर पर छाये

भारतीय टीम के ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा शानदार गेंदबाजी करने के बाद ट्विटर पर छा गये है. दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक सोशल मीडिया में रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा के तारीफों के पुल बांध रहे है.

The post किसने क्या कहा: इशांत और अश्विन के आगे अंग्रेजो में डाले हथियार, सोशल मीडिया पर छाए ये दोनों खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.