स्पोर्ट्स डेस्क:इन दिनों भारत और इंग्लैंड की बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रदर्शन को देखकर सभी टीमों के खिलाड़ियों के साथ उनके कोच भीर उनकी जमकर तारीफ करने में लगे हुए है। इस सीरीज में विराट ने कई पूर्व कप्तानों के साथ कई महान खिलाड़ियों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इस सीरीज में लगातार दो मैच हारने के बाद भारत ने तीसरे मैच में शानदार जीत दिलाने में विराट कोहली का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। इस सीरीज के तीन मैच में विराट ने 440 रन बना चुके है। इस सीरीज में विराट के बल्ले से दो अर्धशतक और दो शतक निकले है। लेकिल तीसर मैच जीतने के बाद भी भारत इस सीरिज में 2-1 से पीछे है।
कोहली के कप्तानी में भारत ने टेस्ट में 22वीं जीत प्राप्त की है। कोहली ने बतौर कप्तान टेस्ट में 16 शतक बनाकर स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी संभालने के बाद 30 पारियों में 1700 से अधिक रन अपने नाम कर लिए हैं। विराट ने 200 रन बनाकर टीम को 7 बार जीत दिलाने का काम किया है। इस बार स्मिथ को पीछे को छोड़े टेस्ट की रैकिंग में पहले स्थान पर आ गए है। विराट की बल्लेबाजी को देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और भारतीय टीम के पूर्व कोच ग्रेग चैपल विराट को सबसे शानदार खिलाड़ी बताया है। ग्रेग चैपल भारत के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करने के साथ उनकी बल्लेबाजी और कप्तानी को बहुत अच्छा बताया है।
चैपल ने कहा कि टीम इंडिया में पहला ऐसा कप्तान है जो टेस्ट व वन-डे दोनों में दुनिया का नंबर एक बल्लेबाज है। नंबर एक होने के लिए विराट अपने आपको साबित करके दिखाया है। इससे पहले विराट कोहली के लिए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने तारीफ करते हुए कहा है कि पूरी दुनिया में विराट कोहली जैसा दूसरा कोई बल्लेबाज़ नहीं है। पहले टेस्ट में भारत की हार पर नासिर हुसैन ने विराट की जमकर आलोचना कर थी।
Herald